Move to Jagran APP

Welcome Trump: पीएमओ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अब 18 को CM लेने आएंगे सुरक्षा का जायजा Agra News

सुरक्षा व्यवस्था का ब्लूप्रिंट हो रहा तैयार योगी आगरा आकर लेंगे जायजा। संबंधित रूट और उसके आसपास के क्षेत्रों का होगा कायाकल्प।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 01:37 PM (IST)
Welcome Trump: पीएमओ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अब 18 को CM लेने आएंगे सुरक्षा का जायजा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी को आगरा आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें लखनऊ से योगी मौजूद रहे जबकि आगरा से स्थानीय प्रशासन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 फरवरी को तैयारियों की समीक्षा करने आगरा आ सकते हैं।

loksabha election banner

शनिवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री कार्यालय के आला अफसरों ने वीडियो कांफ्रेंस की। इसमें लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ और आगरा से स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अफसर शामिल रहे। इसमें सुरक्षा, स्वागत सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। एक वैकल्पिक रूट भी तैयार करने को कहा गया। ताजमहल और होटल में सुरक्षा और व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। एयरपोर्ट पर मयूर नृत्य हो सकता है या नहीं, इसका जल्द निर्णय होगा। राष्ट्रपति के आगमन पर रोड के दोनों ओर स्कूली छात्र-छात्राएं अपने अंदाज में स्वागत करेंंगे।

एक घंटे तक रुकेंगे ताजमहल परिसर में

संभावित कार्यक्रम के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 45 मिनट से लेकर एक घंटे तक ताजमहल परिसर में रहेंगे। ऐसे में इससे पूर्व ही टिकट की बिक्री बंद कर दी जाएगी। इसका समय कब से होगा। इसका निर्णय जल्द लिया जाएगा।

ये है प्रस्तावित कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार के साथ अहमदाबाद गुजरात से सीधे आगरा आएंगे। वह यहां शाम साढ़े चार बजे तक पहुंचेंगे। शाम साढ़े छह बजे एयरफोर्स वन से आगरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

संब‍ंधित अफसरों को दिए गए निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार के साथ 24 फरवरी को आगरा आ सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। संबंधित विभागों के अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अनिल कुमार, मंडलायुक्त आगरा  

सबसे पहले आइजन हॉवर आए थे आगरा

सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति आइजन हॉवर वर्ष 1959 में बिचपुरी ब्लॉक के लड़ामदा गांव को देखने गए थे। उन्होंने यहां के लोगों से बातचीत कर यहां की संस्कृति और खेती के बारे में भी जानकारी ली थी।

एक घंटे तक आगरा में रहे थे बिल क्लिंटन

20 मार्च 2000 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आगरा आए थे। उनके साथ उनकी बेटी चेल्सिया भी थीं। उस दौरान उन्होंने होटल ताजखेमा के माउंट से विश्व के नाम पर्यावरण का संदेश दिया था। वे यहां एक घंटे से ज्यादा समय ठहरे थे। ताजमहल का दीदार भी किया था।

नहीं आ सके थे ओबामा

वर्ष 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा का प्रस्तावित दौरा था। सभी तैयारियां हो गई थीं लेकिन ऐन वक्त उनका दौरा टल गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.