Move to Jagran APP

एसएन में गंदी चादर देख भड़के सीएम

आगरा: प्राकृतिक आपदा के कहर से पीडि़त लोगों का हाल जानने प्रदेश के मुख्यमंत्री आगरा पहुंचे। यहां घायलों का हाल जाना और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 May 2018 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 05 May 2018 01:11 PM (IST)
एसएन में गंदी चादर देख भड़के सीएम

आगरा(जागरण संवाददाता): एसएन मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शू कवर न होने और गंदी चादर होने पर भड़क गए। शनिवार सुबह 8:10 बजे जब सीएम एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वार्ड में जाने के लिए शू कवर कम पड़ गए। इस पर उनका गुस्सा शांत भी नहीं हुआ था कि मरीजों से मिलने के दौरान उनकी नजर गंदे चादर पर पड़ गई। इसे देखकर सीएम विफर पड़े। उन्होंने चिकित्सकों और अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने वार्ड के हर मरीज के बेड पर जाकर उनका हालचाल पूछा।

loksabha election banner

बच्चों के साथ विशेष समय बिताते हुए उन्होंने बातचीत भी की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि किस कक्षा में पढ़ते हो।

प्राकृतिक आपदा के कहर से पीडि़त लोगों का हाल जानने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल देर रात आगरा पहुंच गए थे। शुक्रवार रात सीएम ने सर्किट हाउस में बिताई। आगमन के साथ ही उन्होंने अधिकारियों से जनपद में हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। शनिवार सुबह तैयार होकर आपदा प्रभावित घायलों से मिलने और क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। करीब आठ बजे मुख्यमंत्री सर्वप्रथम एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे। लगभग 20 मिनट तक यहां रुककर मुख्यमंत्री ने मरीजों के इलाज के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के परिजनों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए एक-एक मरीज के बैड पर जाकर उससे मुलाकात की। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाद करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों से जनपद में आए आंधी- तूफान और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें अब तक वितरित की गई राहत धनराशि और विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया।

यहां मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही नई सर्जरी बिल्डिंग में पुलिस फोर्स तैनात हो गया था।

जिला अस्पताल के बाद मुख्यमंत्री सीधे खेरागढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंच गए। इसके बाद फतेहाबाद क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। फतेहाबाद निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में वापस आकर अधिकारियों के साथ बैठक कर करीब 12 बजे वापस रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि कल देर रात मुख्यमंत्री कर्नाटक से सीधे आगरा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पूर्व शुक्रवार को पूरे दिन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आपदा पीड़ितों का हाल जानते रहे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात भी की और पीड़ितों को आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। तूफान से बेघर हुए लोगों को उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान दिलवाने की घोषणा से लोगों के दर्द में थोड़ा मरहम लगा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.