Move to Jagran APP

दशहरा घाट की सफाई कर दुनिया को दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

स्वच्छ पर्यावरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, दीया मिर्जा और एरिक सोल्हेम ने की दशहरा घाट की सफाई। भारत ने दुनिया को दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 04:58 PM (IST)
दशहरा घाट की सफाई कर दुनिया को दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश
दशहरा घाट की सफाई कर दुनिया को दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

आगरा(जागरण संवाददाता): पर्यावरण स्वच्छता किसी एक देश की समस्या नहीं है। बढ़ता प्रदूषण और सिमटती हरियाली वैश्रि्वक समस्या है। इस समस्या के प्रति भारत भी गंभीर है, यह बात दुनिया को बताई गई दशहरा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर। सफेद संगमरमरी बेदाग इमारत के पाश्‌र्र्व में जब पर्यावरण स्वच्छता का संदेश भारत की ओर से दिया गया तो सारी दुनिया इसकी गवाह बनी।

loksabha election banner

पर्यावरण संरक्षण को दशहरा घाट पर यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एरिक सोल्हेम, केंद्रीय संस्कृति, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा और अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सफाई की। इस दौरान उप्र सरकार के सलाहकार केशव वर्मा ने यमुना की सफाई पर जोर दिया और जेसीबी मशीन से सफाई कराने को कहा। इसके बाद सभी ताज महल देखने पहुंचे।

पांच जून को विश्वभर में मनाए जाने वाले पर्यावरण दिवस की इस बार थीम 'बीट प्लास्टिक पोल्यूशन' रखी गई है। यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के इस कार्यक्रम का मेजबान इस बार भारत है। इसकी शुरुआत रविवार को आगरा में ताज के साये में दशहरा घाट पर स्वच्छ पर्यावरण कार्यक्रम से की गई। कार्यक्रम से दुनिया को यह संदेश दिया गया कि भारत पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है। 2022 तक आगरा होगा प्लास्टिक फ्री

यमुना में सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के अलावा ताज की 500 मीटर की परिधि को पॉलीथिन फ्री जोन और 2022 तक शहर को प्लास्टिक फ्री करने की घोषणा भी की गई।

ताज पर टूटे सारे नियम

स्वच्छ पर्यावरण कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, अभिनेत्री दीया मिर्जा और यूएनईपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एरिक सोल्हेम जब ताज महल देखने पहुंचे तो नियमों की धज्जियां खूब उड़ीं। मीडियाकर्मी आईडी लगे माइक और वीडियो कैमरा लेकर ताज महल परिसर के अंदर तक पहुंच गए। इतना ही नहीं ताज परिसर में ही बाइट ली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.