ताजमहल पर महिला पर्यटक दुर्व्यवहार की शिकार, पीएम और गृहमंत्री से Twitter पर की शिकायत Agra News
31 अक्टूबर को अपनी मां के साथ ताजमहल आई थी महिला पर्यटक। सीआइएसएफ कर्मी का फोटो भी किया शेयर।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल पर अतिथि देवो भव की परंपरा तार- तार हुई। बुजुर्ग महिला पर्यटक के साथ ताज के मुख्य गुंबद में सीआइएसएफ के जवान ने दुर्व्यवहार किया। घटना की शिकायत बुजुर्ग महिला पर्यटक की बेटी ने Twitter के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की है। tweet में महिला ने जवान का फोटो भी शेयर किया हैै।
महिला पर्यटक ने Twitter पर बताया है कि 31 अक्टूबर को वो अपनी मां के साथ मुंबई से ताजमहल घूमने के लिए आई थी। मां क्योंकि उम्रदराज हैं तो थोड़ा धीरे चल पा रही थीं। मुख्य गुंबद में भ्रमण करने के दौरान सीआइएसएफ के जवान ने उन्हें अपशब्द कहे और उनके साथ दुर्व्यहार किया। महिला पर्यटक ने पूरे घटनाक्रम को सीआइएसएफ के जवान के फोटो के साथ अपने Twitter अकांउट पर शेयर किया है।