चीनी पर्यटक के साथ खजुराहो में दुष्कर्म, ताजनगरी में दर्ज हुई रिपोर्ट
28 दिसंबर को खजुराहो में युवक ने चाय में दे दी थी बेहोशी की दवा। शनिवार को आगरा आकर हुआ अहसास।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 01:40 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 01:40 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। चीन से भारत के एतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने आई महिला पर्यटक के साथ आपराधिक घटना घटित हो गई। महिला पर्यटक ने आगरा के पर्यटन थाने में अपने साथ हुए अपराध का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला पर्यटक के अनुसार उसके साथ खजुराहो में दुष्कर्म की वारदात हुई थी। दरअसल महिला पर्यटक 28 दिसंबर को खजुराहो घूमने गई थी। रास्ते में एक स्थानीय युवक ने महिला पर्यटक को चाय पीने को दी। चाय पीने के बाद महिला पर्यटक बेहोश हो गई। जब होश तो वह खजुराहो से 30 दिसम्बर को ताज महल भ्रमण करने के लिए आगरा आ गई। आगरा आने के बाद उसे अपने साथ कुछ गलत होने का अहसास हुआ। पीडि़ता ने पर्यटन थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए अपना मेडिकल कराने की कहा। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें