Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिग से करेंगे महिलाओं से संवाद

हरीपर्वत थाने में सांसद और दो महिला विधायक भी रहेंगी मौजूद अधिकारियों समेत 30 लोगों की कार्यक्रम में मौजूदगी की हुई व्यवस्था

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:30 AM (IST)
मुख्यमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिग से करेंगे महिलाओं से संवाद
मुख्यमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिग से करेंगे महिलाओं से संवाद

आगरा, जागरण संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिग से महिलाओं से संवाद करेंगे। हरीपर्वत थाने में इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। आगरा रेंज में इस थाने का चयन मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिग के लिए किया गया है। यहां महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी मुख्यमंत्री महिला कर्मचारियों और पीड़िताओं से फीडबैक लेंगे।

loksabha election banner

शासन के निर्देश पर शुक्रवार को हर जनपद के थानों में महिला हेल्प डेस्क से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनसे संवाद करेंगे। इससे थाने में महिला हेल्प डेस्क के संचालन की अब तक की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा।

हरीपर्वत थाने में बने मीटिग हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पक्षालिका सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों में एडीजी, आइजी, डीएम और एसएसपी रहेंगे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि महिलाओं के लिए काम करने वाले एनजीओ की सदस्यों और प्रमुख समाजसेवी महिलाओं को बुलाया गया है। कार्यक्रम में कुल 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी प्रभारी डेजी पंवार को देनी है। यूट्यूब पर एक लिक शेयर किया गया है। इसके जरिए प्रत्येक थाने की महिला हेल्प डेस्क पर इस कार्यक्रम को लाइव देखा जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.