Move to Jagran APP

CM Yogi Adityanath in Agra: सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को दी नसीहत, बंदूक के लाइसेंस की जगह कराएं कल्याणकारी योजनाओं के लिए सिफारिश

CM Yogi Adityanath in Agra आगरा में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्र के विकास के लिए युवा करते काम संगठन ने दी अलग पहचान। भाजयुमो के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन मोर्चा राष्ट्रीय प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 01:26 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 03:00 PM (IST)
CM Yogi Adityanath in Agra: सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को दी नसीहत, बंदूक के लाइसेंस की जगह कराएं कल्याणकारी योजनाओं के लिए सिफारिश
प्रशिक्षण वर्ग में अपना संबोधन देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आगरा, अंबुज उपाध्याय। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजयुमो के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि वर्ष 2017 से पहले युवा प्रदेश की बाहर अपनी पहचान छिपाता था। भाजपा की सरकार ने युवाओं को उस संकट से उबारने का काम किया है। युवा उनके पास भी थे, लेकिन उन्हें जनता किस रूप में देखती थी ये किसी से छिपा नहीं है। पिछली सरकारों ने युवाओं का इस्तेमाल दंगों, उपद्रवों में किया था, भाजयुमो का कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के विकास के लिए काम करता है। उन्होंने कहा हमें जनता का विश्वास मिला है। जीवन में अनुशासन सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए संगठन के आदर्शो का पालन करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर होना है।

loksabha election banner

फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड बैंकट हाल में चल रहे भाजयुमो के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पदाधिकारियों को सामाजिक, संगठनात्मक कार्य के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अपने योगदान पर मंथन करना होगा। स्नातक, परास्नातक के दो करोड़ छात्रों को टेबलेट, स्मार्टफोन सरकार ने उपलब्ध कराए हैं। युवाओं को बंदूक का लाइसेंस लेने की बजाए सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए सिफारिश करवाएं तो बड़ी संख्या में युवा अार्थिक रूप से स्वावलंबी होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आगरा मेट्रो ट्रेन का डिजिटल अनावरण किया और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

अग्निवीर बनने के लिए करें प्रेरित

सीएम ने युवाओं से कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता युवाओं को अग्निवीर योजना के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उप्र में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत से अधिक था, जो अब 2.7 प्रतिशत के रह गया है। इसका मतलब हम सही दिशा में जा रहे हैं।

युवा बन रहे आत्मनिर्भर: द्विवेदी

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कर्नाटका, पश्चिम बंगाल में बुरा हाल है, लेकिन अपने यहां बुलडोजर बाबा हैं। माफियाओं पर बुलडोजर चलता है और अपराधी पलायन कर गए हैं। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से समाज को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब से पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है, तब से रोजगार को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उप्र लिख रहा विकास का नया अध्याय

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक तक उप्र की बेहतर सरकार और विकास कार्य की चर्चाए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उप्र विकास का नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही ये संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने युवाओं से पूरी क्षमता के साथ सामाजिक और संगठनात्मक कार्यो में जुटने का आह्वान किया।

युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजयुमो के प्रदेश, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष, महामंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में फतेहाबाद रोड स्थित प्रशिक्षण वर्ग स्थल से सेल्फी प्वाइंट तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी राजू विष्टा ने किया। वहीं वर्ग के समापन में मोर्चा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने सभी आंगुतकों और व्यवस्था संभालने वालों का आभार जताया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भक्ति शर्मा, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, शिववीर भदौरिया, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, हर्षवर्धन, वरुण गोयल, प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही, मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत, जिलाध्यक्ष हरिअोम रावत, महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित आदि मौजूद थे।

जल्द बने रबर डैम, सिंचाई के लिए 20 घंटे मिले बिजली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की और आगरा के विकास को लेकर चर्चा की। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि आगरा जलसंकट से जूझ रहा है और भूगर्भजलस्तर गिरता जा रहा है। रबर डैम अगर जल्द बनेगा तो इससे बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रबर डैम के लिए हम पैरोकारी कर रहे हैं और जल्द ही इसका निर्माण होगा। वहीं विधायक डा. धर्मपाल सिंह का कहना था कि किसानों के लिए सिंचाई का बड़ा संकट है। 10 घंटे बिजली की उपलब्धता से काम नहीं चल पाता है। फिलहाल मानसून है, लेकिन अन्य दिनों में किसानों को मुश्किल झेलनी होगी। उन्होंने सिंचाई के लिए 20 घंटे बिजली देने की मांग उठाई।

एयरपोर्ट पर मिलने वालों में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाह, छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.