विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: जिस आगरा किले में कैद रहे थे छत्रपति शिवाजी, वहां आज गूंजेगा उनका जयघाेष

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 19 Feb 2023 12:34 PM (IST)

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023 लगभग 800 अतिथियों के लिए व्यवस्था होगी। आगरा किला में हो रहे कार्यक्रम का प्रसारण ...और पढ़ें

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023: छत्रपति शिवाजी जयंती पर होने वाले समारोह के लिए बनाई जा रही स्टेज। जागरण
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023: छत्रपति शिवाजी जयंती पर होने वाले समारोह के लिए बनाई जा रही स्टेज। जागरण

आगरा, जागरण टीम। आगरा किला के दीवान-ए-आम में रविवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती मनाई जाएगी। शाम सात से रात 10 बजे तक होने वाले कार्यक्रम के लिए शनिवार को आगरा किला के दीवान-ए-आम में रिहर्सल की गई। जयंती समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। वह रात 9:15 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

आगरा किला कैद रहे थे शिवाजी

आयोजक अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटील ने शनिवार दोपहर होटल क्रिस्टल समोवर में प्रेसवार्ता में बताया कि शिवाजी महाराज के स्वाभिमान, अतुल्य साहस, युद्ध निपुणता को याद करने के लिए आगरा किला में जयंती मनाने का संकल्प लिया गया। औरंगजेब की कैद से बचकर निकलना उनके जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय है। छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे देश के आदर्श हैं। उनका संदेश पूरे देश तक पहुंचाने का हम प्रयास कर रहे हैं। रविवार को जयंती समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आएंगे। उन्होंने स्थानीय सहयोगी आगरा टूरिज्म डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, जितेंद्र शर्मा का आभार जताया।

यह मंत्री शामिल होंगे

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, शालेय शिक्षा और मराठी भाषा मंत्री दीपक केसकर, संभाजी नगर के पालक मंत्री संदीपान भुमेर, उप्र के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आदि।

यह कार्यक्रम होंगे

  • जयंती समारोह की शुरुआत नितिन सरकाटे, वैशाली माडे और हंसराज के स्वागत गीत से होगी।
  • दीप प्रज्वलन के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा 15 कलाकार प्रस्तुत करेंगे।
  • शिवाजी महाराज की जयंती पर पालना और महाराष्ट्र सरकार के राज्य गीत “गर्जा महाराष्ट्र माझा’ की प्रस्तुति होगी।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर सैंड आर्टिस्ट सर्वम पटेल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
  • शिवाजी महाराज के युग को दर्शाने वाले नाटक की प्रस्तुति 70 कलाकारों का दल करेगा।
  • डिजिटल आतिशबाजी की जाएगी।

पांच फीट ऊंची स्टेज बनाई

दीवान-ए-आम परिसर में मोती मस्जिद की तरफ लगभग पांच फीट ऊंची, 60 फीट लंबी व 20 फीट चौड़ी स्टेज बनाई गई है। स्टेज के सामने अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। साउंड एंड लाइट शो की जगह पर भी बैठने की व्यवस्था की जा रही है।