Move to Jagran APP

Hathras Case: राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस आने की सुगबुगाहट, यमुना एक्‍सप्रेस-वे को बनाया छावनी

Hathras Case हाथरस की सीमाएं सील। आगरा से भी फोर्स भेजा गया। यमुना एक्‍सप्रेस वे पर नोएडा-आगरा जाने वाली गाडि़यों की पुलिस कर रही है चेकिंग। हर टोल पर तैनात किया गया है फोर्स। कांग्रेसियों को बुलाया गया है बार्डर पर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 11:58 AM (IST)
Hathras Case: राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस आने की सुगबुगाहट, यमुना एक्‍सप्रेस-वे को बनाया छावनी
हाथरस में दुष्‍कर्म पीडि़ता के घर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के जाने की खबर पर पुलिस चौकन्‍नी है।

आगरा, जेएनएन। हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के शव की अंत्योष्टि के मामले को मुद्दा बनाकर विपक्षी दल आक्रामक हो गए हैंं। योगी सरकार को घेरने को विपक्षी दल पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को हाथरस जा रहे हैं। हाथरस जाने से रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात कर दी। इसके साथ मथुरा-हाथरस सीमा पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। हालांकि, तीन दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता सुबह नोएडा के लिए रवाना हो गए। उनको पार्टी ने दिल्ली नोएडा हाईवे पुल पर बुलाया है।

loksabha election banner

हाथरस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। स्वजन की मांग पर पुलिस शव को पीड़ित के घर नहीं ले गई थी और अंत्योष्टि कर दी गई। इसे लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए जा रही हैं। कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं को डीएनडी फ्लाईओवर नोएडा पर बुलाया है। कांग्रेस नेता विनेश सनवाल ने बताया, दिल्ली नोएडा हाईवे पुल से कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ हाथरस के लिए रवाना होंगे। मथुरा से उमेश शर्मा, पंडित तपेश गौतम, चौधरी मोहन सिंह, रीतेश सनवाल, निखिल, कासन रिजवी और यतेंद्र मुकद्दम समेत तीन दर्जन सुबह ही यहां से तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता नोएडा के लिए रवाना हो गए थे। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया, सुबह पुलिस उनके घर आई थी और हाथरस नहीं जाने की चेतावनी देकर चली गई। इधर, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर ली है। नोएडा और आगरा की तरफ से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। हाथरस जाने वाले विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया, हाथरस में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को हाथरस जाने से रोकने के लिए सीमा पर पुलिस बल की तैनात की गई है। 

यह भी देखें: Rahul और Priyanka Gandhi के पहुंचने से पहले Hathras में धारा 144 हुआ लागू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.