Move to Jagran APP

Agra Smart City Project:चैयरमैन का सवाल, क्‍यों नहीं पकड़ रहे कार्य रफ्तार Agra News

चेयरमैन अनिल कुमार ने स्‍मार्ट सिटी के अंतर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति पर उठाए सवाल। नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। सेल्फ क्लीनिंग टॉयलेट के ठेकेदार को नोटिस।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 08:58 AM (IST)
Agra Smart City Project:चैयरमैन का सवाल, क्‍यों नहीं पकड़ रहे कार्य रफ्तार Agra News
Agra Smart City Project:चैयरमैन का सवाल, क्‍यों नहीं पकड़ रहे कार्य रफ्तार Agra News

अागरा, जागरण संवाददाता। ताज ईस्ट ड्रेन हो या स्टॉर्म वाटर ड्रेन। फतेहाबाद रोड के चौड़ीकरण का काम हो या सुंदरीकरण का। स्मार्ट सिटी के कामों की फेहरिस्त लंबी है लेकिन कोई भी काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा।

loksabha election banner

कमिश्नर व आगरा स्मार्ट सिटी प्राइवेट लि. के चेयरमैन अनिल कुमार ने समीक्षा बैठक में भी कार्यों की प्रगति न होने पर यही सवाल उठाया। स्मार्ट सिटी के कामों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने लापरवाह अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। चेयरमैन को 19 प्रोजेक्ट की समीक्षा दौरान अधिकांश प्रोजेक्ट के कार्य की रफ्तार धीमी मिली। एनओसी न मिलने से कई प्रोजेक्ट बंद पड़े हैं। उन्होंने कार्यों को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए। फतेहाबाद रोड पर सेल्फ क्लीनिंग टॉयलेट तो बनाए गए हैं लेकिन उनकी सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक अफसरों पर कार्रवाई नहीं होगी कामों की गति धीमी ही रहेगी। बैठक में सीईओ अरुण प्रकाश, अपर नगरायुक्त केबी सिंह भी मौजूद रहे।

आगरा स्मार्ट सिटी की ये है रैंक

- 2018 दिसंबर में आगरा देश में 18वें स्थान पर था।

- 2019 मार्च में आगरा 15वें स्थान पर था।

- 2019 अप्रैल में देश में 12वें स्थान पर था।

- 2019 अगस्त में देश में 11वें स्थान पर था।

- 2019 सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में देश में 12वें स्थान पर था।

ये हैं प्रमुख प्रोजेक्ट और उनकी स्थिति

- डेवलपमेंट ऑफ हेरिटेज वाक, लागत 3.46 करोड़, शुरुआत छह मई 2018, एनओसी की वजह से बंद

- सात चौराहों का सुंदरीकरण, लागत 6.97 करोड़, शुरुआत 19 जून 2018, चल रहा है

- ताजमहल के आसपास सुंदरीकरण का कार्य, लागत 3.08 करोड़, शुरुआत 23 अगस्त 2018, धीमी रफ्तार

- दरेसी रोड पर विकास कार्य, लागत 97 लाख, शुरुआत 29 सितंबर 2018, धीमी गति

- माइक्रोस्किल डेवलपमेंट सेंटर, लागत दो करोड़, शुरुआत दस मई 2018, धीमी गति

- फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण, लागत 105 करोड़, 29 अगस्त 2018, बहुत धीमी गति

- आठ लोकेशन पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण, लागत 3.99 करोड़, शुरुआत दस मई 2018, चल रहा है

- मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर, लागत 282 करोड़, शुरुआत 29 अगस्त 2018, रुका है

- स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण, लागत 3.33 करोड़, शुरुआत 22 जून 2018, ड्राप हुआ

- नगर निगम ताजगंज के स्कूल का सुंदरीकरण, लागत 1.24 करोड़, शुरुआत 11 अक्टूबर 2018, पूरा हुआ

- डिजिटल एजुकेशन ताजगंज इंटर कॉलेज, लागत 61 लाख, शुरुआत 10 मई 2018, पूरा हुआ

- वूमेन डिस्ट्रेस और हेल्थ सेंटर, लागत 3.40 करोड़, शुरुआत 22 दिसंबर 2018, चल रहा है

- जंक्शन इंप्रूवमेंट पैन सिटी, लागत 2.22 करोड़, शुरुआत 22 दिसंबर 2018, धीमी गति

- इंप्रूवमेंट ऑफ ताज ईस्ट ड्रेन, लागत 26.09 करोड़, शुरुआत 22 दिसंबर 2018, कुछ जगह बंद है

- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लागत 3.83 करोड़, शुरुआत नौ मई 2019, रुका है

- चौबीस घंटे वाटर सप्लाई मीटङ्क्षरग स्काडा सिस्टम, लागत 142 करोड़, शुरुआत नौ मई 2019, टेंडर हुआ

- सीवरेज नेटवर्क, लागत सौ करोड़, शुरुआत नौ मई 2019, टेंडर हुआ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.