Move to Jagran APP

Sharad Purnima: केशव देव देंगे चंद्रलोक में दर्शन, ये रहेंगे खास आयोजन Agra News

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रविवार को मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा महोत्सव। गिरिराजजी को अर्पित किए जाएंगे छप्पनभोग रात में होगा महारास।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 09:18 PM (IST)
Sharad Purnima: केशव देव देंगे चंद्रलोक में दर्शन, ये रहेंगे खास आयोजन Agra News
Sharad Purnima: केशव देव देंगे चंद्रलोक में दर्शन, ये रहेंगे खास आयोजन Agra News

आगरा, जेएनएन। शरद पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्रीकेशव देव मंदिर में ठाकुरजी चंद्रलोक में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। गिरिराजी को छप्पनभोग अर्पित किए जाएंगे। रात में श्रद्धालु महारास का आनंद ले सकेंगे। श्वास के रोगियों के लिए निश्शुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

loksabha election banner

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण सेवा मंडल द्वारा रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 8.30 गोचारण लीला स्थित श्रीगिरिराजजी का अभिषेक होगा। सुबह 11.30 बजे प्रसादी भंडारा आयोजित किया जाएगा। शाम साढ़े छह बजे से खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम पांच बजे से छप्पन भोग के दर्शन होंगे। शाम चार बजे से जन्मस्थान स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर को चंद्रलोक का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। भगवान श्रीकेशवदेव महाराज का श्रीविग्रह चंद्रलोक में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देगा। इस मौके पर शाम सात बजे से रात दस बजे तक भजन गायक कुंजबिहारी दास, त्रिलोकीनाथ दास (पागल) द्वारा भजन गायन किया जाएगा। रात दस से 12 बजे तक श्रीराम शर्मा निमाई द्वारा निर्देशित महारास का मंचन श्रीकृष्ण चबूतरा पर होगा। रात 12 बजे श्रीगिरिराज की महाशयन आरती होगी। श्रद्धालुओं का प्रवेश रात 12 बजे तक श्रीकृष्ण द्वार (गेट नंबर एक) से होगा। संयुक्त मुख्य अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा संचालित आयुर्वेद चिकित्साल्य प्रांगण में श्वास के रोगियों के लिए रविवार की मध्यरात्रि में खीर के साथ श्वास की अचूक दवा निश्शुल्क वितरित की जाएगी। दवा के लिए मरीज को रविवार शाम पांच बजे तक आयुर्वेद चिकित्सालय पर पंजीकरण कराना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.