आनलाइन मनाया नवरात्रि व दशहरा पर्व
आगरा जागरण संवाददाता। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आनलाइन नवरात्रि व दशहरा पर्व मनाय
आगरा, जागरण संवाददाता। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आनलाइन नवरात्रि व दशहरा पर्व मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों को पर्व के महत्व व संस्कृति से परिचय कराया गया। विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
शुभारंभ आनंदिता सिंह के स्वागत व अभिनंदन गान से हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनन्या ने नव दुर्गा कवच का श्लोक उच्चारण कर माता के नव रूपों का वर्णन किया। मयंक ने नवरात्रि व गौरी ने दशहरा पर्व की महत्ता बताई। रामिनी, मौलिक्षा, विराट ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कौमुदी, अनन्या, ॠषिका, सना ने काव्य प्रस्तुति व सुहाना ने हनुमान चालीसा का मधुर गान किया। विहान व वरादा ने नाट्य प्रस्तुति दी। स्कूल निदेशक डा. सुशील गुप्ता ने प्रस्तुतियों को सराहा। प्रधानाचार्य याचना चावला ने माता-पिता की आज्ञा मानने की शिक्षा दी। संचालन आनंदिता सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जयललिता ने दिया।