विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Metro Rail Project: आगरा मैट्रो प्रोजेक्ट में कास्टिंग यार्ड में 101 डबल टी गर्डर की कास्टिंग पूरी

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 07:01 PM (IST)

Agra Metro Rail Project पीएसी परिसर में बन रहे डिपो में बनी दो किमी से अधिक बाउंड्री वाल। अब तक ...और पढ़ें

आगरा मेट्रो में प्रयोग होने वाले डबल टी गर्डर की चौड़ाई 3.7 मीटर व लंबाई 11 मीटर है।
आगरा मेट्रो में प्रयोग होने वाले डबल टी गर्डर की चौड़ाई 3.7 मीटर व लंबाई 11 मीटर है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना के तहत यूपीएमआरसी द्वारा बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में 101 डबल टी गर्डर की कास्टिंग पूरी हो गई है। वहीं, पीएसी परिसर में बन रहे आगरा मेट्रो के प्रथम डिपो में दो किमी से अधिक कंपाउंड बाउंड्री वाल बनकर तैयार हो गई है।

यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि आगरा मेट्रो द्वारा इसी साल 25 मई को डबल टी गर्डर की कास्टिंग का काम शुरू किया गया था। इसके बाद महज 164 दिनों में 101 डबल टी गर्डर बनकर तैयार हो गए हैं।अब तक 81 डबल टी गर्डर का परिनिर्माण किया जा चुका है। प्रायोरिटी कारिडोर के तीन ऐलिवेटिड स्टेशनों के कान्कोर्स निर्माण के लिए कुल 144 डबल टी गर्डर का निर्माण किया जाना है। इससे पहले कारपोरेशन द्वारा कानपुर मेट्रो में कान्कोर्स निर्माण के लिए डबल टी गर्डर का प्रयोग किया गया था। आगरा मेट्रो में प्रयोग होने वाले डबल टी गर्डर की चौड़ाई 3.7 मीटर व लंबाई 11 मीटर है, जबकि इसका वजन लगभग 33 टन है।

ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रयोरिटी कारिडोर के ऐलिवेटिड भाग में कुल 682 पाइल, 171 पाइलकैप व 171 पीयर (पिलर) का निर्माण किया जाना है, जिसमें से अबतक 647 पाइल, 133 पाइल कैप एवं 120 पीयर (पिलर) का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही अबतक 32 पीयरकैप का सफलतापूर्वक परिनिर्माण किया जा रहा है। पीएसी परिसर में दो किमी से अधिक कंपाउंड बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा चुका है।