Move to Jagran APP

धन संग्रह को घर-घर जाकर खटखटाया दरवाजा

श्रीराम मंदिर निर्माण को देहात अंचल में चल रहा धन संग्रह अभियान

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 06:20 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:20 AM (IST)
धन संग्रह को घर-घर जाकर खटखटाया दरवाजा
धन संग्रह को घर-घर जाकर खटखटाया दरवाजा

जागरण टीम, आगरा: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान जोरों पर चल रहा है। रविवार को हिदूवादी संगठनों के पदाधिकारी व आरएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों से धन संग्रह किया। कई जगह पत्रक वितरित कर लोगों को जागरूक भी किया गया।

loksabha election banner

अछनेरा: कस्बा व अन्य क्षेत्रों में संघ के पदाधिकारियों ने पत्रक वितरित किए। बताया कि हिदुओं की आस्था का केंद्र स्थल जल्द बनकर तैयार होगा। प्रत्येक हिदू परिवार को इसमें इच्छानुसार दान देना चाहिए। अभियान के दौरान संघ के जिला पंचारक लाखन सिंह, भूप सिंह इंदौलिया, बृजेश कुमार, श्यामहीर शर्मा, गोविंद चौधरी शामिल रहे।

एत्मादपुर: कस्बे में चल रहे धन संग्रह अभियान में तीन टोलियां जुटी हुई हैं। रविवार को हिदूवादी संगठन व भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार से धन संग्रह किया। यहां सत्यपाल सिंह, जयप्रकाश जैन, सुबोध शर्मा, विष्णु ठाकुर, देवेंद्र कुमार, विश्वदीप सिंह, रामकुमार गुप्ता, योगेंद्र धाकरे, नीरज धाकरे, माधवेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप बघेल, मनोज बघेल, पंकज यादव, दीपक त्यागी, अंकुर शर्मा, राकेश कुमार, श्याम बघेल, कृष्णवीर सिंह, योगी धाकरे मौजूद रहे।

इरादतनगर: भाजपाइयों ने इरादतनगर के अलावा सदूंपुरा, भिरू़ावली, मिहावा, चंदीपुरा, डाढ़की, महदेवा, पुसैंता, गुजरपुरा, मोतियापुरा, झारपुरा, दारापुरा, पचमोरी, खेरिया, वृथला, रहलई आदि क्षेत्रों में धन संग्रह किया। सैया मंडल के कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जंडैल शर्मा, उमेश तिवारी, रोहित त्यागी, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद: नगर की चार बस्तियों में रातदूतों ने धन संग्रह किया। इनमें संजीव शर्मा, महीपाल राजपूत, आनंद शर्मा, नेपाल सिंह, गिर्राज वर्मा, अरविंद शर्मा, अवधेश पुजारी, धीरज शर्मा, मनीष झा, गिर्राज मोदी, रवि शर्मा शामिल रहे।

खेरागढ़: क्षेत्र में विदित और शनवी ने गुल्लक तोड़कर 11830 रुपये की राशि दी। ज्ञान, श्रुति, अभिवन ने भी गुल्लक तोड़कर 3571 रुपये, शुभम, खुशी, परी ने 1851 रुपये, आर्ची, सूर्याशी, मानवी, ध्रुव ने 13716 रुपये मंदिर निर्माण को दिए। संघ के विभाग प्रचारक राजेंद्र ने बच्चों की हौसलाअफजाई की। वहीं ग्वालियर रोड स्थित गाव भाहई, इटौरा, ककुआ, सलेमाबाद, कबूलपुर आदि गावों में राम भक्तों ने घर-घर जाकर धन संग्रह किया। इस मौके पर अवधेश शर्मा, नीरज शर्मा, आरके बघेल, राजेश सिंह, प्रमोद लवानिया, उम्मेद सिंह, कान्हा आदि मौजूद रहे।

जगनेर: संघ व भाजपा के पदाधिकारियों ने कई इलाकों में घर-घर जाकर धन संग्रह किया। यहां सह विभाग प्रचारक राजेंद्र जी, सुधीर, संजीव, अतुल, विनोद परमार, आदित्य शरण आदि मौजूद रहे।

पिनाहट: कस्बा के मुहल्ला मार, रघुनाथपुरा, नयापुरा, खटीक टूला, बघेल कालोनी में राम भक्तों ने घर-घर संपर्क किया। जिला बौद्धिक प्रमुख योगेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, अनिल गुप्ता, उमेश गुप्ता, पंकज शर्मा, अमित तोमर, विजेंद्र परिहार, आदित्य गुप्ता, दिलीप समाधिया, चंद्रशेखर चौहान, शिवेंद्र यादव, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.