विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-फतेहाबाद रोड पर कार पेड़ से टकराई: दो युवकों की मौत, इकलौता बेटा था योगेंद्र

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:57 AM (IST)

आगरा-फतेहाबाद रोड पर टंकी चौराहे के पास सोमवार रात एक कार पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों ...और पढ़ें

फाइल फोटो योगेंद्र।

फाइल फोटो योगेंद्र।

HighLights

  1. आगरा-फतेहाबाद रोड पर कार पेड़ से टकराने से भीषण हादसा

  2. हादसे में योगेंद्र उर्फ जुगनू और गजेंद्र सिंह की मौत

  3. मृतक योगेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार रात करीब 11:30 बजे आगरा से फतेहाबाद की ओर आ रही कार टंकी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान 34 वर्षीय योगेंद्र उर्फ जुगनू पुत्र चरन सिंह निवासी कुतकपुर गोला, फतेहाबाद और 30 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी सलैमपुर मुड़िया, निबोहरा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी।

yogendra file small agra

मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो।

इकलौता बेटा था योगेंद्र उर्फ जुगनू

योगेंद्र उर्फ जुगनू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं गजेंद्र की मौत से उसके परिवार में भी मातम छा गया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के नए एएसपी बने देव व्रत जोशी, उत्तराखंड में 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला