कैबिनेट मंत्री रामनरेश बोले, भाजपा के राज में कानून के डर से कांप रहे अपराधी Agra News
मैनपुरी के कुसमरा में जनसभा को किया कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने संबोधित।
आगरा, जेएनएन। भाजपा की सरकार में गुंडाराज को पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। अपराधी कानून के डर से कांप रहे हैं। अवैध धंधे, तस्करी, जमीनों पर कब्जे की वारदातें बंद हो चुकी हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मैनपुरी के कुसमरा में आयोजित जनसभा में कही।
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार कुसमरा पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। पार्टी नेता आलोक अग्निहोत्री के आवास पर हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम में रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सपा सरकार के केंद्र ने विकास के लिए भेजे गए धन को केवल डकारने का काम किया था। परंतु भाजपा की सोच विकास पर चलती है और सबका साथ सबका विकास पर आधारित है। कार्यक्रम आयोजक आलोक अग्निहोत्री, अनूप पांडेय ने कैबिनेट मंत्री को स्वर्ण मुकुट, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रदीप प्रताप सिंह, उपदेश अग्निहोत्री, श्याम दुबे आदि ने मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर, प्रेम सिंह शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, शेखर चौहान, रामचंद्र दुबे, गुड्डू भदौरिया, डॉ. राधेश्याम अग्निहोत्री, राकेश शुक्ला, रामखिलाड़ी शाक्य, ओमजी दुबे, नीरज दुबे, संजय चौहान, बीरू चौहान, धनुष दुबे, सोनू प्रधान, प्रमोद शुक्ला, सुमित दीक्षित, कन्हैया अग्निहोत्री, विनय शुक्ला, इदरीश खां, दुर्गेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री ने दी योजनाओं की जानकारी
शनिवार को विकास खंड सुल्तानगंज के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री का स्वागत हुआ। कैबिनेट मंत्री ने जन जागरण अभियान के तहत लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र के गांव पाल, फर्दपुर, बीलो, सहारा के अलावा जगतपुर, बिछवा में भी आयोजित कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।