Move to Jagran APP

Inter State Bus: आगरा से दूसरे राज्य नहीं जा रही बसें, विभिन्न स्टैंड से दूसरे राज्यों की बसें भर रहीं सवारियां

Inter State Bus हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश की बसें हो रहीं संचालित। परिवहन निगम ने 15 मई तक दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों पर रोक लगा दी गई है। आइएसबीटी से भी विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना हो रही हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 03:27 PM (IST)
Inter State Bus: आगरा से दूसरे राज्य नहीं जा रही बसें, विभिन्न स्टैंड से दूसरे राज्यों की बसें भर रहीं सवारियां
आइएसबीटी से भी विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना हो रही हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र से इंटरस्टेट बसों का संचालन बंद है। आगरा से परिवहन निगम की बसें दूसरे राज्यों के लिए संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसे में यात्री दूसरे राज्यों से आने वाली बसों में सफर कर रही हैं। यात्री संख्या अधिक और बसें कम होने के कारण इन बसों में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। अधिकतर यात्री बिना मास्क लगाए सवार हो रहे हैं, तो शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो पा रहा है।

loksabha election banner

आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद से परिवहन निगम ने 15 मई तक दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में आगरा से राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित दूसरे रूट पर जाने वाले यात्रियों को मुश्किल हो रही है। वे बार्डर के बस स्टेशन तक जाने वाली बसों में सवार हो रहे हैं। वहीं दिन में आगरा सवारियां लेकर पहुंचने वाली दूसरे राज्यों की बसों के खाली होते ही विभिन्न गंतव्य की सवारियों की भीड़ सवार हो जाती है। ऐसे में कोविड नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। इन बसों के चालक, परिचालक किसी सवारी से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने की भी नहीं कहते हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। आइएसबीटी से भी विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना हो रही हैं। इसमें सर्वाधिक पूर्वांचल जाने वाली बसें है, जिसमें शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही बरेली, मेरठ, एटा, कासगंज, फीरोजाबाद, बदायूं सहित दूसरे जिलों के लिए भी बसें सवारियां लेकर गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.