Accident at Agra Lucknow Expressway: लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 18 घायल
Accident at Agra Lucknow Expressway दिल्ली से बिहार जा रही बस मैनपुरी में किलोमीटर संख्या 82 पर पलट गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। बस में कुल 75 यात्री सवार थे।
आगरा, जेएनएन। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही बस मैनपुरी में किलोमीटर संख्या 82 पर पलट गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। बस में कुल 75 यात्री सवार थे।
मैनपुरी जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलट गइ। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गइ। आस पास के लोग मदद के लिए मौके पर दौड़े। पुलिस को सूचित किया गया। हादसे में 18 सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान, प्रवर्तन अधिकारी डा. कौशलेन्द्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई भिजवाया है। अन्य सवारियों को गंतव्य तक भिजवाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर दी गइ। सभी घायल यात्री बिहार के रहने वाले हैं।
घायलों के नाम की सूची
1- मोहम्मद सोएब (चालक)
2- मोहम्मद अशरफ (परिचालक) पुत्र अंसार निवासी सकीबिरता टोला थाना ढाका जिला चम्पारन बिहार
3- अरविन्द मण्ड़ल पुत्र सिकमलाल
4- अनिल मण्ड़ल पुत्र कंचन निवासीगण मिरदोल थाना नरपतगंज जनपद अररिया बिहार
5- जिरेन सरदार पुत्र रामचन्द्र सरदार
6- जितो सरदार पुत्र गोविन्द
7- नरेश सरदार पुत्र पन्नाला
8- रितयानन्द पुत्र दूजा सरदार
9- गोपाल पुत्र भोला सरदार
10- दोभी पुत्र नूनु लाल
11- कमलेश पुत्र दुर्गी निवासीगण दफरखां थाना त्रिवेणीगंज जिला सुपौल बिहार
12- अर्जुन पुत्र बिन्देश्वरी निवासी निशीहरपुर थाना शंकरपुर जिला अधेपुरा बिहार आदि।