Move to Jagran APP

Agra Crime News: अपराधियों की दबंगई, महिला से की छेड़खानी; फिर समझौता नहीं करने पर किया पति को लहूलुहान

Agra Crime News ट्रांस यमुना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता पर आरोपित समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर आरोपितों ने उसके पति को लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर सात आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Fri, 02 Jun 2023 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 11:21 AM (IST)
Agra Crime News:  अपराधियों की दबंगई, महिला से की छेड़खानी; फिर समझौता नहीं करने पर किया पति को लहूलुहान
अपराधियों की दबंगई, महिला से की छेड़खानी; फिर समझौता नहीं करने पर किया पति को लहूलुहान

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में छेड़छाड़ की पीड़िता पर समझौता बनाने के दबाव का मामला सामने आया है। आरोपित दबंगों ने पहले महिला से छेड़खानी की और बाद में उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। दबंग महिला को धमका रहे हैं। मामला आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र का है।

loksabha election banner

ट्रांस यमुना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता पर आरोपित समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर आरोपितों ने उसके पति को लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर सात आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभी आरोपित फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

बच्चों संग फुटपाथ पर सो रही महिला से की थी छेड़खानी

हाथरस की रहने वाली महिला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। महिला के अनुसार, सात मई को किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने घर में घुसने नहीं दिया। पति काम पर गए थे। ऐसे में वह फुटपाथ पर तख्त डालकर बच्चों के साथ सो रही थी। तभी एक ट्रक चालक और परिचालक ने छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत नहीं किया। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज हुआ।

सात के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

गुरुवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज होने थे। आरोप है कि बुधवार रात को पति-पत्नी घर जा रहे थे। रास्ते में सनी, जीतू, सूरज सहित सात लोगों ने पकड़ लिया। मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया। मना करने पर पति से मारपीट कर दी। उसके सिर में चोट लग गई। पुलिस पहुंचकर मेडिकल कराया। वहीं तीन नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगी है टीम

इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना आनंद प्रकाश ने बताया कि महिला पर आरोपित समझौते का दबाव बना रहे थे। वह छेड़छाड़ के आरोपित ट्रक चालक और परिचालक के रिश्तेदार हैं। मारपीट के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। एक आरोपित सनी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.