विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमरौली गांव में 1.04 हेक्टेअर जमीन पर बिल्डरों की निगाह

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Oct 2021 09:00 PM (IST)

कालोनी विकसित करने के लिए रात में कराई गई जुताई नगर निगम की टीम ने सरकारी जमीन होने का लगाया ...और पढ़ें

चमरौली गांव में 1.04 हेक्टेअर जमीन पर बिल्डरों की निगाह
चमरौली गांव में 1.04 हेक्टेअर जमीन पर बिल्डरों की निगाह

आगरा, जागरण संवाददाता। चमरौली गांव स्थित नगर निगम की 1.04 हेक्टेअर जमीन पर बिल्डरों की निगाह है। गाटा संख्या 180/230 की जमीन चारागाह में दर्ज है। छह माह पूर्व जमीन पर कब्जे के प्रयास हुए थे। मंगलवार की रात किसी बिल्डर ने सरकारी जमीन की जोताई कर दी। बुधवार को जब टीम पहुंची तो यह देखकर चौंक गई। टीम ने इस बात की जानकारी तुरंत दी । नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने जमीन पर नगर निगम का बोर्ड लगाने का आदेश दिया। नगर आयुक्त के आदेश पर टीम ने दो करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर बोर्ड लगा दिया गया है। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।

चमरौली गांव में आधा दर्जन से अधिक कालोनियां विकसित हो रही हैं। इन कालोनियों से सटकर नगर निगम की बेशकीमती जमीन है। पिछले दिनों इस जमीन पर बिक्री का बोर्ड लगा दिया गया। इसकी शिकायत नगरायुक्त से की गई। नगरायुक्त ने जांच के आदेश दिए। बुधवार को नगर निगम की टीम ने जमीन की जांच की। 1.04 हेक्टेअर जमीन चारागाह की निकली। जमीन का क्रय-विक्रय न करने का बोर्ड लगा दिया गया। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि जमीन की निगरानी के आदेश दिए गए हैं। टीम में राजस्व निरीक्षक वैभव यादव सहित अन्य शामिल रहे। मानस नगर चौराहे के पास से हटाया अतिक्रमण

जासं, आगरा : नगर निगम की टीम ने बुधवार दोपहर मानस नगर चौराहे के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। साढ़े तीन घंटे तक चले अभियान में 35 ठेल, पांच खोखे, चार काउंटर और दो टीन शेड को हटाया गया। कार्रवाई के विरोध में दो दुकानदारों ने हंगामा भी किया।