Move to Jagran APP

जन्मदिन के बहाने दिया एकजुटता का संदेश, राजनीति चरम पर

जीआइसी मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, बसपा और सपा के पदाधिकारी एक साथ रहे मौजूद

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 06:30 AM (IST)
जन्मदिन के बहाने दिया एकजुटता का संदेश, राजनीति चरम पर
जन्मदिन के बहाने दिया एकजुटता का संदेश, राजनीति चरम पर

आगरा,जागरण संवाददाता। कहने को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन था, लेकिन इस जन्मदिन के बहाने नई सियासी लकीर खिंची। बसपाई अपने नेता के जन्मदिन पर जितना उत्साहित थे, उससे कहीं अधिक तेज नारे सियासी गठबंधन में बंधे सपाइयों ने लगाए। ये पहला मौका था जब मायावती के जन्मदिन पर लाल टोपी धारी सपाई भी पहुंचे। जन्मदिन के मंच से न केवल दोस्ती की सियासी लकीर खींची, बल्कि एकजुटता का संदेश भी दिया।

loksabha election banner

मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के 63वें जन्मदिन को मौके पर जीआइसी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गठबंधन की घोषणा के बाद पहली बार लाल और नीले खेमे के कार्यकर्ता एक साथ किसी कार्यक्रम में नजर आए। मंच से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई। बसपा नेता सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि गठबंधन से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन सभी सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगा। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आगरा और फतेहपुर सीकरी की लोकसभा सीट गठबंधन के खाते में आएगी। केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया गया। बसपा और सपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, मनोज सोनी, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंदु अरुण, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुंट्टो, सूरजपाल सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, गुटियारी लाल, कालीचरण सुमन और दिगंबर सिंह धाकरे, गौरव जैन आदि मौजूद रहे। डिंपल यादव का मनाया जन्मदिन

माल गोदाम गधा पाड़ा स्थित अंबेडकर वाटिका में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। अनोखे अंदाज में केक बनाकर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। केक का आधा हिस्सा नीला और आधा लाल था। जय भीम जय समाजवाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता श्याम भोजवानी, घनश्याम दास, अखिल यादव, यतेंद्र कुमार बसपा नेता नितेश मुकेश, अभिषेक, राजकुमार, बंटी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.