Move to Jagran APP

बसपा में समीक्षा के बाद बड़ा फेरबदल, 15 पदाधिकारी हटाए

- जिला कोषाध्यक्ष सहित 15 पदाधिकारी बदले - सर्व समाज के वोट के लिए 20 जिला संयोजक बनाए

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 09:00 AM (IST)
बसपा में समीक्षा के बाद बड़ा फेरबदल, 15 पदाधिकारी हटाए
बसपा में समीक्षा के बाद बड़ा फेरबदल, 15 पदाधिकारी हटाए

आगरा, जागरण संवाददाता। बसपा में जिला और विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी की समीक्षा के बाद बड़ा बदलाव किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष सहित आठ विधानसभा क्षेत्र के 15 पदाधिकारी बदल दिए हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव में सर्वसमाज के वोट के लिए 20 जिला संयोजक बनाए हैं।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने जिला और विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी की समीक्षा की। पांच दिन चली समीक्षा के बाद निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा दिया है। इनकी जगह नए पदाधिकारी नियुक्ति किए गए हैं। वहीं, कुछ पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी से हटाकर जिला संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंद्र अरुण ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष सहित आठ विधानसभा के प्रभारी, कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्षों में चुनाव को देखते हुए बदलाव किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष - मनमोहन पांडेय को हटाकर डॉ. मुकेश सविता बनाए गए

बाह विधानसभा

प्रभारी (2 पद) - विद्याराम बंसल के स्थान पर उदयराज ललित और राजेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद पांडेय

विधानसभा अध्यक्ष - रामगोपाल के स्थान पर राजेंद्र सिंह

आगरा ग्रामीण विधानसभा

प्रभारी - बच्चू सिंह पांडेय के स्थान पर डॉ. मुकेश राजपूत

छावनी विधानसभा

प्रभारी - महेश भास्कर के स्थान पर सुभाष राठौर

विधानसभा अध्यक्ष - साजिद खान के स्थान पर डालचंद चित्तौड़

एत्मादपुर विधानसभा

प्रभारी - बृजेश निराला के स्थान पर खजान सिंह

कोषाध्यक्ष - जोगेंद्र सिंह के स्थान पर अजय यादव

खेरागढ़ विधानसभा

प्रभारी - अरुण कसाना के स्थान पर अनंग पाल गुर्जर

उत्तर विधानसभा

प्रभारी (2 पद)- धीरज बघेल के स्थान पर धमेंद्र सिकरवार, तेज सिंह प्रजापति के स्थान पर रवि भरतिया

महासचिव धमेंद्र सिकरवार के स्थान पर गुलाम रसूल

कोषाध्यक्ष - गुलाम रसूल के स्थान पर सतीश पाराशर

फतेहपुर सीकरी विधानसभा - प्रभारी रवि धाकरे ये बनाए गए जिला संयोजक

सुशील चौहान, चंद्रप्रकाश कर्दम, राजू अंसारी, ओपी भारती, प्रमोद दिवाकर, वीरेंद्र सिंह वीरू, अनिल जादौन, विकास पिप्पल, बंटी माहौर, प्रमोद कैन, भगवान सिंह वर्मा, रमेश सागर, मनोज प्रजापति, महावीर सिंह, संदीप मुखरैया, हुकम सिंह, महेश गुप्ता, विद्याराम बंसल, खेतपाल यादव, बच्चू सिंह पांडेय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.