Move to Jagran APP

ठंड भी न डिगा पाई आस्था, दूज पर उमड़ा यमुना किनारे जन सैलाब, भाई-बहन ने लगाई डुबकी

यम द्वितीया पर यमुना स्नान को पहुंचे लाखों लोग। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लगाई डुबकी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:36 PM (IST)
ठंड भी न डिगा पाई आस्था, दूज पर उमड़ा यमुना किनारे जन सैलाब, भाई-बहन ने लगाई डुबकी
ठंड भी न डिगा पाई आस्था, दूज पर उमड़ा यमुना किनारे जन सैलाब, भाई-बहन ने लगाई डुबकी

आगरा, [जेएनएन]: तड़के तीन बजे थे। मौसम ठंडा और हवा सर्द। धुंध भी छाई थी। कंपकंपी छूटते इस मौसम के बावजूद आस्था ठिठक नहीं रही थी। श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा था। यम फांस से मुक्ति दिलाने को दूर-दराज से आए भाई-बहनों ने हाथ पकड़ एक साथ जीवनदायिनी यमुना में डुबकी लगाई।

loksabha election banner

ब्रज मंडल के मथुरा में शुक्रवार को यम द्वितीया के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था के गोते लगाए। देश-विदेश के कोने-कोने से आए लाखों लोग इस अदभुत पल के साक्षी बने। हालांकि रात 12 बजे से स्नान होना शुरू हो गया था, लेकिन रात तीन बजे की आरती के साथ यह और भव्य हो गया। इसके बाद तो भीड़ लगातार बढ़ती गई। भीड़ का रेला चल रहा था। इधर, पुलिस प्रशाासन की कड़ी चौकसी के बीच स्नान चल रहा था और यमुना मैय्या के जयकारे लग रहे थे। सभी घाटों पर भीड़ थी, लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह विश्राम घाट पर देखने को मिला। सर्द मौसम में एक बार को लोग थोड़े बेचैन भी हुए, लेकिन सवाल भाई की लंबी आयु का था, इसलिए भगवान का नाम लिया और लगा दी डुबकी। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग सभी आस्था में डूबे हुए थे। भाई-बहन एक दूसरे का हाथ पकड़कर कई कई बार डुबकी लगा रहे थे। स्नान के बाद बहनों ने भाइयों को टीका लगाया। इसके बाद लोगों ने धर्मराज और यमुना मां के मंदिर में दर्शन किए और पूजन किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.