Move to Jagran APP

दूल्हे की बेइज्जती पर दुल्हन अपने परिजनों से नाराज, मंदिर में लिए फेरे

झगड़े के बाद दुल्हन के परिजनों ने कर दिया था शादी से इन्कार। परिजनों के विरोध में आई पुलिस वाली दुल्हन दूल्हे संग रवाना।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 10:38 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 10:38 AM (IST)
दूल्हे की बेइज्जती पर दुल्हन अपने परिजनों से नाराज, मंदिर में लिए फेरे
दूल्हे की बेइज्जती पर दुल्हन अपने परिजनों से नाराज, मंदिर में लिए फेरे

आगरा, जेएनएन। तंदूर की कच्ची रोटी ने बवाल करा दिया। घराती-बराती भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। गुस्साए घरातियों ने शादी से इन्कार कर दिया। बरातियों को भगा दिया। दुल्हन को बवाल की जानकारी मिली तो वह अपने घर वालों के विरोध में आ गई। शादी की जिद पर अड़ गई। परिजन नहीं माने तो दूल्हे के साथ रवाना हो गई। भोगांव के एक मंदिर में विवाह की रस्में संपन्न की गई।

loksabha election banner

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी भानु प्रताप सिपाही है। फिलहाल उसकी कासगंज के थाना सिढ़पुरा में है। भानु प्रताप का विवाह फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला बाले निवासी आज्ञाराम की पुत्री मंजू के साथ तय हुआ था। मंजू भी सिपाही है। उसकी तैनाती फीरोजाबाद पुलिस लाइन में है।

सोमवार शाम भानु प्रताप धूमधाम से बरात लेकर नगला बाले पहुंचा। खुशी का माहौल था। बरातियों व घराती खाना खाने लगे। तंदूर पर रोटियां धीमी गति से सिक रही थी। रोटियों की मारामारी पड़ी तो तंदूर वाले ने रोटियां जल्दी निकालना शुरू कर दिया। दूल्हे के मामा प्रभात सिंह ने रोटी कच्ची होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

घरातियों ने कहा कि अधिक लोग हैं। रोटी की सेंकने की गति तेज नहीं हो सकती तो दोनों ओर विवाद होने लगा। पहले गाली गलौज हुई, फिर शादी का पंडाल जंग के मैदान में बदल गया। दोनों ओर से लात घूंसने चलने लगे। कुर्सियां भी फिंकी। किसी प्रकार मामला शांत हुआ। दुल्हन के परिजनों ने शादी से इन्कार कर बरातियों को चले जाने की हिदायत दी।

दुल्हन के गांव से बाहर आने के बाद मायूस दूल्हे ने दुल्हन को फोन पर सारी बात बताई। उस समय दुल्हन ब्यूटी पार्लर में थी। दुल्हन ने फोन पर ही अपने परिजनों से बरात को इज्जत से वापस बुलाने को कहा, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। काफी देर तक समझाने पर परिजन नहीं माने तो दुल्हन ने कड़ा फैसला लिया। उसने दूल्हे से कहा कि मैं ब्यूटी पार्लर से मैकअप कराकर सीधी तुम्हारे पास आ रही हूं। शादी कहीं भी कर लेंगे।

कुछ देर में दुल्हन दूल्हे के पास आ गई। रात में ही बरात के साथ रवाना हो गई। भोगांव में छोटा बाजार स्थित मंदिर में पहुंचकर दोनों की रस्में संपन्न कराई। इस शादी में मुहल्ले के लोग भी शामिल हुए। सभी ने फूलों की बरसा कर दूल्हा दुल्हन को विदा कर दिया। शादी को लेकर दिनभर चर्चा रही। लोगों का कहना है कि पुलिस वाली दुल्हन ने हौसला दिखा दिया।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.