Move to Jagran APP

ताजनगरी आगरा में जयमाल के बाद दूल्हे ने गोद में उठाया तो दुल्हन ने लौटा दी बारात

आगरा में शुक्रवार रात जयमाल के बाद दूल्हे का दुल्हन को गोद में उठाना इतना भारी पड़ेगा यह उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 10:25 AM (IST)
ताजनगरी आगरा में जयमाल के बाद दूल्हे ने गोद में उठाया तो दुल्हन ने लौटा दी बारात
ताजनगरी आगरा में जयमाल के बाद दूल्हे ने गोद में उठाया तो दुल्हन ने लौटा दी बारात

आगरा, जेएनएन। ताजनगरी आगरा में जयमाल के बाद दूल्हे का दुल्हन को गोद में उठाने का फैसला काफी महंगा पड़ गया। दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को काफी नागवार गुजरी। उसने तुरंत ही शादी न करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद लंबे समय तक उसको मनाने का दौर चला, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और बारात बैरंग लौट गई।

loksabha election banner

आगरा में शुक्रवार रात जयमाल के बाद दूल्हे का दुल्हन को गोद में उठाना इतना भारी पड़ेगा यह उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दूल्हे की इस हरकत से नाराज़ हुई दुल्हन ने उसके साथ फेरे लेने से मना कर दिया। उसने बारात को उल्टे पांव लौटा दिया। दुल्हन के फैसले ने दूल्हे और बारातियों के होश उड़ा दिये। उसे मनाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नहींं बदला।

आगरा में यह मामला एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार रात कमला नगर से बारात आई थी। बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद द्वारचार भी हो गया। जयमाल कार्यक्रम भी चरम पर था। दूल्हे ने दुल्हन को माला भी पहना दी। वरमाला डालने के बाद दुल्हन अचानक बेसुध हो गई। उसी दौरान दुल्हन को गोदी में लेकर जाते समय दूल्हे ने कुछ हरकत कर दी। इससे नाराज दुल्हन ने लोक लाज की परवाह ना करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास किया गया, लेकिन बात ना बन सकी।

दूल्हे के भाई ने बताया कि वह दो वरमाला लेकर आए थे। एक माला दूल्हे को पंडित ने बारोटी के समय गले में पहना दिया, जिसके चलते एक ही माला रह गया था। एक ही वरमाला दोनों की गली में डालनी पड़ी। काफी देर प्रयास के बाद बात नहीं बनी। पंचों के बीच बैठकर बारात वापस ले जाने की बात कही गई और दिए गए सारेे सामान वापस दुल्हन के पक्ष के लोगों ने ले लिए। सामान लेने के बाद वापस बारात को लौटा दिया गया।

पहली दुल्हन न मिली तो दूसरी को घर लेकर पहुंचा दूल्हा
दुल्हन के दरवाजे से बारात लौट जाने से दुखी दूल्हे की तबीयत भी खराब हो गई। दूल्हा नाराज होकर चला गया। इससे परेशान परिवारजनों ने जल्दबाजी में दूसरी दुल्हन की व्यवस्था कर न्यू आगरा निवासी युवती को तैयार किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.