ताजमहल की खूबसूरती में खोया ब्रिक्स का 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल: रिमझिम बारिश के बीच जमकर खिंचाए फोटो
ब्रिक्स समूह के मुख्य न्यायाधीशों सहित 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया। यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम में भाग लेने आया था।

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधिमंडल ने देखा ताजमहल।
HighLights
ब्रिक्स के 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया
रूस, मिस्र और बोलिविया के मुख्य न्यायाधीश प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे
यह दल नई दिल्ली में ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम में आया था
जागरण संवाददाता, आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस, मिस्र और बोलिविया के मुख्य न्यायाधीश शामिल रहे। यह नई दिल्ली में चार सितंबर को शुरू हुई ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम में भाग लेने आये थे।

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधिमंडल ने देखा ताजमहल।
सुबह से आना शुरू हुए
सुबह 11 बजे से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का ताजमहल पहुंचना शुरू हुआ। मिस्र और बोलिविया के मुख्य न्यायाधीश पहले आए और रूस के मुख्य न्यायाधीश बाद में आए। करीब डेढ़ घंटे तक यह ताजमहल में रुके। वर्षा में छाता लगाकर ताजमहल देखा। इनका आगरा किला देखने का भी कार्यक्रम है।