Move to Jagran APP

Boxing Championship: ताजनगरी के ब्रजेश मीणा ने मिस्र के हमजा उमर को किया नाक आउट

अरब मिडिल ईस्ट बेल्ट जीतने वाले पहले भारतीय बने ब्रजेश। तीसरे राउंड में किया हमजा को नाक आउट। 12 में से 10 प्रोफेशनल फाइट खिलाड़ियों को नाक आउट कर जीती हैं। भारत में दूसरी रैंकिंग पर हैं ब्रजेश।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 05:32 PM (IST)
Boxing Championship: ताजनगरी के ब्रजेश मीणा ने मिस्र के हमजा उमर को किया नाक आउट
मिस्र के हमजा उमर को हराने वाले आगरा के बॉक्‍सर ब्रजेश मीणा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के प्रोफेशनल बाक्सर ब्रजेश मीणा ने मिस्र के हमजा उमर को तीसरे राउंड में नाक अाउट कर अरब मिडिल ईस्ट बेल्ट जीत ली। उनका दावा है अरब मिडिल ईस्ट बेल्ट जीतने वाले वो पहले भारतीय हैं। ब्रजेश ने अब तक 12 फाइट में से 10 फाइट विरोधी खिलाड़ियों को नाक आउट कर जीती हैं, जबकि दो फाइट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

loksabha election banner

मिस्र के काहिरा में शुक्रवार को मिस्र प्रोफेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर मिडिल वेट (76 किग्रा) में भारत के ब्रजेश मीणा और मिस्र के हमजा उमर के बीच 12 राउंड की प्राफेशनल बाक्सिंग फाइट हुई। फाइट तीसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी। ब्रजेश ने तीसरे राउंड में ही हमजा उमर को नाक आउट कर फाइट जीत ली। ब्रजेश के अनुसार उनसे पूर्व अरब मिडिल ईस्ट बेल्ट किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं जीती थी। इस बेल्ट को जीतने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व ब्रजेश तीन बार वर्ष 2016, 2018, 2019 में एशिया चैंपियन रह चुके हैं। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते कोई प्रोफेशनल फाइट नहीं हुई। देश में प्रोफेशनल बाक्सर की रैंकिंग में नंबर दो खिलाड़ी ब्रजेश को इस फाइट के जीतने के बाद नंबर एक खिलाड़ी बनने की उम्मीद है। रैंकिंग फाइट के दो-तीन दिन बाद अपडेट होती है।

ब्रजेश आगरा कैंट स्टेशन पर चीफ कैरिज एंड ट्रेन के पद पर कार्यरत हैं। आगरा कैंट स्टेशन स्थित गोवर्धन स्टेडियम में अभ्यास करने वाले ब्रजेश 10 बार राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। नेशनल और फेडरेशन कप में उन्होंने मेडल जीते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.