विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार; जिस पर भरोसा किया वही जिस्मफरोशाें को बेच गया, अड्डा संचालिका मौके से भागी

Published: Sun, 25 Feb 2024 08:40 AM (IST)

Agra Crime News In Hindi आगरा में प्रेमी किशोरी का सौदा कर गया उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा ...और पढ़ें

Agra News: आगरा में किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार, अड्डा संचालिका मौके से भागी
Agra News: आगरा में किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार, अड्डा संचालिका मौके से भागी

HighLights

  1. एनजीओ की सूचना पर छापा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
  2. पुलिस पीड़िता की करा रही है काउंसलिंग

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा के बसई में किशोरी को बंधक बना देह व्यापार कराया जा रहा था, पुलिस को इससे बेखबर थी। राजस्थान के बूंदी जिले की रहने वाली किशोरी को धोखा देकर प्रेमी 10 दिन पहले ताजगंज के बसई में सौदा कर गया। उसे कैद में रख जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

एनजीओ की सूचना पर ताजगंज पुलिस ने मानव तस्करी निरोधक थाने की टीम ने शनिवार शाम को बसई में छापा मार किशोरी को बरामद कर लिया। मौके से दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। अड्डा संचालिका मौके से भाग गई।

एनजीओ की सूचना पर मारा छापा

एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया एनजीओ फ्रीडम फर्म ने शनिवार को संपर्क किया। एनजीओ ने बताया कि बसई में अंडे वाली गली में नूतन के घर में देह व्यापार कराया जा रहा है। राजस्थान के बूंदी जिले की 17 वर्षीय किशोरी को 10 दिन पहले यहां लाई गई है। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस टीम ने नूतन के मकान पर छापा मारा। वह मौके से भाग गई।

बंधक बनाकर रखी थी किशाेरी

पुलिस ने वहां बंधक बना रखी गई किशोरी को मुक्त करा लिया।पुलिस को देख किशोरी रोने लगी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं। उनके इलाज को मां को रुपये उधार दिए थे। घर आने-जाने के दौरान उसकी आकाश युवक से मित्रता थी। वह बहाने से उसे आगरा लेकर आया था। धोखे से उसे यहां पर उसका सौदा करके चला गया।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: प्रो. रामगोपाल यादव का विवादित बयान, कहा- 'औरंगजेब से ज्यादा बौद्ध स्तूप शंकराचार्य के शिष्यों ने तोड़े'

पुलिस ने गिरफ्तार किए

एसीपी ने बताया मौके से पीपल मंडी के दीपक, कश्मीरी बाजार के फैजान, ताजगंज के आदिल के अलावा 25 और 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला नूतन की सहयोगी है। लंबे समय से यहां रह रही थी। किशोरी की काउंसलिंग कराई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Bharat Jodo Yatra: आगरा में आज जोश भरेंगे राहुल, अखिलेश यादव और प्रियंका; 5 किलोमीटर का रोड शाे, यहां होगी जनसभा

कैद से निकलने की उम्मीद छो़ड़ चुकी थी किशोरी

किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह कैद से निकलने की उम्मीद छोड़ चुकी थी। उसके अलावा एक युवती भी साथ रहती है। वह यहां के माहौल में ढल चुकी है। युवती ने उसे बताया कि यहां से भागना मुश्किल है। भागने का प्रयास करने पर उसे जान से मार देंगे। अड्डा संचालिका नूतन ग्राहकों से मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा अपने पास रख लेती थी।