CoronaVirus: लड़नी है अगर संक्रमण से जंग तो जरूर दें शरीर को ये 3 विटामिन
न्यूट्रिशियनिस्ट मनोज वर्मा के अनुसार विटमिन सी ई और और बी6 से भरपूर खाद्य प्रदार्थ इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में काफी कारगर हैं।
आगरा, तनु गुप्ता। पूरी दुनिया इस वक्त के अनदेेखे दुश्मन से जंग लड़ रही है। अब तक 87, 617 मौतें हो चुकी हैं तो 14, 96, 335 लोग पूरे संसार में अदृश्य दुश्मन कोरोना वायरस के निशाने पर आ चुके हैं। यदि सिर्फ आगरा की ही बात की जाए तो बुधवार को एक मौत यहां भी हुई। ताजा आंकड़ों के अनुसार 84 लोगों कोरोना वायरस की चपेट में हैं। ऐसे में ये जरूरी हो गया है कि सावधान हो जाएं। लॉकडाउन में घर पर भी हैं तो भी सावधानी के साथ रहें। अपने खान पान पर अतिरक्ति ध्यान दें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युन सिस्टम को बहुत अधिक मजबूत कर लें। क्योंकि इस कोरोना वायरस से लड़ाई में हथियार मास्क और सेनेटाइजर से भी अधिक महत्वपूर्ण आपके शरीर का इम्युन सिस्टम है। न्यूट्रिशियनिस्ट मनोज वर्मा के अनुसार हरके व्यक्ति के शरीर के अंदर एक डॉक्टर छुपा होता है जिसे इम्युन सिस्टम कहा जाता है। ये हर विषाणु और बीमारी से स्वत: ही लड़ता है और उसे ठीक करता है। कोरोना के इस काल में इम्युन सिस्टम को एकदम बूस्ट करने के लिए 3 विटामिन सी, ई और बी6 का प्रयोग सबसे ज्यादा फायदेमंग साबित हो सकता है।
विटामिन C
हेल्थ एक्सपर्ट विटामिन सी को इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने का एक अच्छा स्रोत मानते हैं। शरीर में विटामिन सी की कमी मतलब कई बीमारियों को दावत देने जैसा है। विटामिन सी के लिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। संतरा, मौसमी, किन्नू, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, पालक और ब्रॉकली में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। आपको अपनी डेली डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। ड्रैगन फ्रूट में भी काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये अच्छी बात है कि विटामिन सी लोगों को काफी आसानी से मिल जाता है, क्योंकि जो आमतौर पर लोगों की डाइट में शामिल कई चीजें ऐसी हैं जिनमें ये पाया जाता है।
विटामिन B-6
बॉडी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए विटामिन बी-6 को भी जरूरी बताया गया है। विटामिन बी-6 में मौजूद कई प्रकार के बायोकैमिकल रिएक्शंस इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। नॉनवेजिटेरियंस की डाइट में इसके ज्यादा विकल्प हैं। विटामिन बी-6 के लिए आप चिकन, अंडा और सालमन फिश के अलावा कई तरह के मांस में यह पाया जाता है। इसके अलावा ठंडा पानी भी विटामिन बी-6 का अच्छा स्रोत माना जाता है। वेजिटेरियंस को सोयाबीन, चना, दूध और आलू में ही विटामिन बी-6 मिल सकता है। कई हरी सब्जियों में भी विटामिन-6 पाया जाता है।
विटामिन E
शरीर को रोगों से दूर रखने के लिए विटामिन ई भी बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं। अखरोट, बादाम और पालक के अलावा कई तरह के बीजों के माध्यम से शरीर में इसकी पूर्ति की जा सकती है। ब्रॉकली में भी विटामिन ई पाया जाता है।
और भी हैं जंग के रामबाण हथियार
अदरक- अदरक में भई कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अपने खाने-पीने की चीजों में इसे जरूर शामिल करें। सौंफ या शहद के साथ इसका सेवन करने से इसके परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे। दिन में 3-4 बार अदरक का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा।
लहसुन- लहसुन में भी कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। सूप या सलाद के अलावा आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। एक चम्मच शहद के साथ लहसुन का सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।
तुलसी- इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने वाले तत्वों से भरपूर तुलसी बेहद गुणकारी है। रोजाना सुबह एक चम्मच तुलसी लेने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है। 3-4 काली मिर्च और एक चम्मच शहद के साथ इसका सेवन करने से आपके शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
हल्दी- हल्दी को सबसे सेहतमंद मसाला माना जाता है। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों की रक्षा करती है और उसे मजबूत बनाती है।
पपीता- पपीता भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। पपीते में पपेन पाया जाता है जो एक पाचक एंजाइम होता है। पपीते में पोटेशियम, विटामिन बी और फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।
स्टार सौंफ- खाने की चीजों में जायका बढ़ाने वाली स्टार सौंफ को भी एंटी-वायरल दवा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें शिकिमिक एसिड पाया जाता है जो इंफ्लूएंजा वायरस से पीड़ित रोगियों को भी दिया जाता है।
नारियल का तेल- घर में खाना बनाते समय सरसों के तेल या रिफाइंड की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा। इसमें लॉरिक एसिड और कैप्रीलिक एसिड होता है जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट कर वायरल से सुरक्षा करता है।
योगर्ट- डॉक्टरों का कहना है कि रोजाना योगर्ट खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। योगर्ट मांसपेशियों के खिंचाव में भी आराम पहुंचाता है। योगर्ट खाने से वर्कआउट के बाद की रिकवरी तेजी से होती है।
ग्रीन टी- शरीर को स्वस्थ रखने में ग्रीन टी बहुत कारगर है। ये शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। इसके अलावा पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। रोजाना ग्रीन टी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है।