Move to Jagran APP

ब्लागर रितिका हत्याकांड, पति आकाश ने नौ वर्ष पहले किया था अगवा, स्कूल में नौकरी के लिए आई थी आगरा

रितिका सिंह फ्लैट नंबर 404 में अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रह रही थीं। पति आकाश अपने दो परिचित महिलाओं और दो युवकों के साथ पहुंचा था। रितिका सिंह को हाथ बांधकर चौथी मंजिल से फेंका गया था।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 01:47 PM (IST)
ब्लागर रितिका हत्याकांड, पति आकाश ने नौ वर्ष पहले किया था अगवा, स्कूल में नौकरी के लिए आई थी आगरा
आगरा में ब्लागर रितिका की हत्या फ्लैट से फेंककर कर दी गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में ताजगंज क्षेत्र में स्थित ओम श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर ब्लागर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई। रितिका आगरा में रहकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी।

loksabha election banner

पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा लिखा गया है। मुकदमे में पति आकाश गौतम नामजद है। अन्य आरोपियों के नाम पिता को नहीं पता थे इसलिए अज्ञात साथी लिखाया था। पुलिस ने आकाश और उसके साथ आईं महिलाएं काजल व कुसुमा को गिरफ्तार किया है।

पिता ने बताई नौ साल पुरानी घटना

रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वो नोएडा में एक जूता फैक्ट्री में कारीगर है। रितिका उनकी बड़ी बेटी थी। इंटरमीडिएट तक इंग्लिश मीडियम में पढ़ने के बाद रितिका ने इग्नू से बीएससी किया था। रितिका की ननिहाल टूंडला के नगला झम्मन में है।

कुछ दिन के लिए वह ननिहाल में रहने गई थी तभी आकाश से उसका संपर्क हो गया। आकाश का घर रितिका के मामा के घर के पास में ही स्थित है। आकाश इसके बाद गाजियाबाद में ही रहने लगा और उसने रितिका को अपने जाल में फंसा लिया। नौकरी का झांसा देकर वह रितिका को वर्ष 2013 में अगवा कर ले गया।

गाजियाबाद में दर्ज कराया था मुकदमा

इस मामले में सुरेंद्र सिंह ने गाजियाबाद के विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 1 सप्ताह बाद रितिका को बरामद कर लिया। कोर्ट में रितिका ने आकाश के पक्ष में बयान दे दिया इसके बाद कोर्ट से रितिका को आकाश की सुपुर्दगी में दे दिया गया। तबसे रितिका आकाश के साथ ही गाजियाबाद में ही रहने लगी।

वर्ष 2016 के बाद रितिका आकाश के साथ आगरा आ गई। यहां एक स्कूल में कुछ दिन नौकरी की। इसके बाद रितिका टूंडला में आकाश के साथ रहने लगी। वहां विपुल के स्कूल में ही वह नौकरी करने लगी । तभी से रितिका की नजदीकी विपुल से हो गई।

मोती कटरा का रहने वाला है परिवार

रितिका के पिता ने बताया कि वह मूल रूप से हे मैन गेट थाना क्षेत्र के मोती कटरा के रहने वाले हैं। काम के सिलसिले में करीब 20 साल पहले हुए गाजियाबाद गए थे। तब से परिवार के साथ वही रह रहे थे।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर थे 44.6 हजार फालोवर

रितिका का इंस्टाग्राम पर द स्टेटिंग साउल के नाम से अकाउंट है। इस पर रितिका ने फैशन, फूड और ट्रैवलिंग से संबंधित 375 वीडियो अपलोड हैं। अकाउंट के 44.6 हजार फालोवर हैं। रितिका ने 1126 लोगों को फालो किया था। कई वीडियो में वह ब्यूटी प्रोडक्ट का एड भी करती दिख रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.