Move to Jagran APP

PM Modi Birthday Agra: भाजपाइयों ने आगरा में कोरोना योद्धाओं, किसानों, जवानों का किया सम्मान

PM Modi Birthday Agra पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुए आयोजन सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत। भाजपा जिला इकाई एवं किसान मोर्चा द्वारा रोहता स्थित बैंकट हाल में 71 किसानों और 71 जवानों का सम्मान किया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 05:40 PM (IST)
PM Modi Birthday Agra: भाजपाइयों ने आगरा में कोरोना योद्धाओं, किसानों, जवानों का किया सम्मान
आगरा में पीएम मोदी का जन्‍मदिन मनाते विधायक पुरुषोत्‍तम खंडेलवाल, शहर अध्‍यक्ष भानु महाजन व अन्‍य।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाइयों द्वारा सेवा, समर्पण अभियान की शुरुआत की गई। सात अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के पहले दिन रक्तदान शिविर, कोरोना योद्धाओं, सेना के जवान एवं किसानों का सम्मान, पौधरोपण आदि कार्यक्रम किया गया।

loksabha election banner

भाजपा जिला इकाई एवं किसान मोर्चा द्वारा रोहता स्थित बैंकट हाल में 71 किसानों और 71 जवानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा कार्यो के माध्यम से जन-जन के बीच अपनी पहचान बना रहा है। ब्रजक्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर 71 कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने इस अवसर पर पार्टी की रीति-नीति समझाई तो लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत को महत्व पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण मिल रहा है। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कड़े और बड़े निर्णय से देश को सशक्त बनाने का काम किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है तो लोगों तो निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष यशपाल राणा, यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, विवेक, मुकेश, मनोज गर्ग, सुनील करमचंदानी आदि मौजूद थे।

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने की चादरपोशी

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी ने दरगाह हजरत अहमद शाह रहमत उल्लाह की मजार पर चादरपोशी की। उन्हाेंने पीएम के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश की खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर पौधरोपण किया और फल वितरण भी किया गया। इस दौरान इरफान कुरेशी, हाज़ी सूफी सायिद मिया, कादिर अली, अंसार अली, फरीद खान, मौलाना नायब, वसीम कुरेशी, मोंटू खान, महफूज, खालिद सैफी, सूफी बबलू मियां, मुन्ना कुरेशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.