Move to Jagran APP

महिला सशक्तिकरण दौड़ पहुंची कान्हा की नगरी, आज रुकेगी वृंदावन में

पांच राज्यों के 375 किमी का सफर तय कर रही हैं महिला सशक्तिकरण दौड़। 125 महिला धावक हैं दौड़ में शामिल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 01:54 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 03:59 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण दौड़ पहुंची कान्हा की नगरी, आज रुकेगी वृंदावन में
महिला सशक्तिकरण दौड़ पहुंची कान्हा की नगरी, आज रुकेगी वृंदावन में

आगरा [जेएनएन]: महिला अधिकार, महिला एकता और महिला सुरक्षा का संदेश लेकर 375 किमी की यात्रा पर निकली महिला सशक्तिकरण दौड़ रविवार दोपहर मथुरा पहुंच गई। मथुरा की सीमा रैपुरा जाट पर फतेहपुर सीकरी विधायक उदय भान सिंह और विधायक पूरन प्रकाश के कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण दौड़ का स्‍वागत किया।

loksabha election banner

महिला सशक्तिकरण दौड़ को सुबह आगरा के एकलव्य स्टेडियम से दौड़ को रवाना किया गया था। खेल मंत्री चेतन चौहान ने यहां हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया था। आगरा के मुख्य मार्ग एमजी रोड, भगवान टॉकीज, सिकंदरा आदि पर स्वागत किया गया। इसके बाद महिला सशक्तिकरण दौड़ वृंदावन के लिए रवाना हो गई थी। आज रात यात्रा वृंदावन में ही विश्राम करेगी। 12 अक्टूबर को ग्वालियर से रवाना हुई यात्रा का समापन 16 अक्टूबर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समापान समारोह में उपस्थित रहेंगे।

राजमाता विजिया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला धावक इसमें शामिल हैं। पांच राज्यों की 375 किमी का सफर दौड़ में तय किया जाएगा।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजिया राहटकर ने बताया कि दौड़ के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं विविध योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को सक्षम, आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में कहा कि महिला मोर्चा द्वारा हर बूथ पर दस- दस महिलाओं को रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां निश्चित रूप से भाजपा की ही जीत होगी। संगठनात्मक रूप से कार्य किया जा रहा है।

स्टेडियम में हुए समारोह में एडीएम सिटी केपी सिंह, आरएसओ राजेश कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री मोहित वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के सौरभ शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी सहित स्कूली छात्र छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे।

उड़ी नियमों की धज्जियां ग्राउंड तक पहुंची गाडिय़ां

आगरा के एकलव्य स्टेडियम में महिला सशक्तिकरण दौड़ के लिए आयोजित समारोह में नियमों की धज्जियां खूब उड़ीं। नियमों के अनुसार वाहन स्टेडियम के गेट तक ही जा सकते हैं लेकिन भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों के करीब एक दर्जन दो पहिया और आधा दर्जन चार पहिया वाहन ग्राउंड तक पहुंच गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.