Move to Jagran APP

अब विजन पर मिशन तय कर एक्शन करेगी भाजपा, जानिये क्या है योजना

अब हर घर झंडा, हर घर भाजपा को लेकर चलेगा अभियान। शहीद और सैनिकों से रिश्तों की इबारत लिखने की तैयारी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 03:53 PM (IST)
अब विजन पर मिशन तय कर एक्शन करेगी भाजपा, जानिये क्या है योजना

आगरा, डॉ. राहुल सिंघई। उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की तैयारी और राम मंदिर के मुद्दे के बीच जनता के बीच जा रही भाजपा अब एक्शन में आ चुकी है। फीरोजाबाद के जसराना में यूपी के 17 जिलों की पदाधिकारियों की बैठक में जीत के रणनीतिकार माने जाने वाले महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मंत्र फूंका और विजन पर मिशन की तस्वीर दिखाते हुए उन्हें रवाना कर दिया। जी-जान से जुटने वाले कार्यकर्ताओं और जनता के साथ जुडऩे के लिए हर घर झंडा से लेकर शहीद और सैनिकों से रिश्ते बनाने की तारीखें तय कर दीं।

loksabha election banner

  वर्ष 2014 के लोकसभा और फिर वर्ष 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने ब्रज क्षेत्र में डंका बजाया। 65 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 57 सीटें जीती थीं। अब इसी जीत को आगामी चुनाव में पार्टी दोहराना चाहती है। अबकी बार बदले हालात में ब्रज क्षेत्र की कई सीटों पर साइकिल और हाथी का गठजोड़ रोड़ा माना जा रहा है। ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में जसराना पहुंचे महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियों से 2019 के चुनाव पर बात करते हुए विजन मिशन और एक्शन की राह दिखाई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता को जोडऩे का वक्त आ गया है। चुनाव तक के रोडमैप में 12 फरवरी से मेरा परिवार-भाजपा परिवार, हर घर झंडा और स्टिकर लगाकर घर-घर तक पहुंचा जाएगा। इसके साथ ही शहीदों के परिवारों के आंसू पोंछने और भूतपूर्व सैनिकों से रिश्ते बनाने के लिए सात दिन का अभियान चलेगा। जातीय समीकरण साधने के साथ-साथ एससीएसटी एक्ट अध्यादेश का लाभ उठाने की तैयारी भी होगी।

 58 दिन बनाम 70 कार्यक्रम

- 6 से 10 जनवरी तक विस क्षेत्रों की बैठक।

- 9 को आगरा में पीएम की रैली में सहभागिता।

-11 व 12 को दिल्ली अधिवेशन।

- 15 जनवरी से 10 फरवरी तक युवा संसद का आयोजन।

- 11 फरवरी को पंं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर समर्पण दिवस।

- 26 फरवरी कमल ज्योति विकास।

- 2 मार्च को हर विस क्षेत्र में बाइक रैली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.