उत्तर विधानसभा उपचुनाव में पुरुषोत्तम ने रखा भाजपा का किला अभेद्य
भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने छोड़ा कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी को पीछे। 60 हजार वोटों से ज्यादा जीत दर्ज।
आगरा, जागरण संवाददाता। विधायक जगन प्रसाद गर्ग के आक्समिक निधन के बाद रिक्त हुई आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा का ही कब्जा रहा है। देर रात 11.30 जारी परिणाम में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने करीब 60,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। गठबंधन प्रत्याशी सूरज शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रणवीर शर्मा की जमानत जब्त हो गई है।
आगरा उत्तर विधानसभा पर उपचुनाव में अपेक्षाकृत बहुत कम मतदान हुआ था। करीब चार लाख में से महज 39.50 फीसद ही वोटिंग हुई थी। बावजूद इसके जनता का रुझान कमल की ओर ही रहा। आगरा उत्तर विधानसभा सीट वैश्यों का गढ़ कही जाती है। भाजपा का अभेद किला इस सीट को कहा जाता रहा है। भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग इस सीट से पांच बार और उनसे पूर्व सत्यप्रकाश विकल चार बार चुनकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। एक बार पुन: भाजपा प्रत्याशी का ही इस सीट पर दबदबा रहा।
आगरा उत्तर विस उपचुनाव- 2019
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा- 105743 (विजयी)
सूरज शर्मा, गठबंधन- 45729
रणवीर शर्मा, कांग्रेस- 7038
भाजपा प्रत्याशी की जीत- 60,014 वोट
उप चुनाव में ये रहे प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल- भाजपा
रणवीर शर्मा- इंडियन नेशनल कांग्रेस
सूरज शर्मा- सपा
दिलीप कुमार बघेल- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
राशिद अली- वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित- आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी स्वरूप- समान अधिकार पार्टी
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप