Move to Jagran APP

BJP: मैनपुरी में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हारेंगे जिन्नावादी, जीतेंगे राष्ट्रवादी

BJP भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह किशनी के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जनसभा को संबाेधित कर रहे थे। सभा में जुटी हजारों की भीड़ देखकर वह उत्साहित नजर आए। कहा सूबे की जनता आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:57 PM (IST)
BJP: मैनपुरी में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हारेंगे जिन्नावादी, जीतेंगे राष्ट्रवादी
किशनी के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जनसभा को संबाेधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष।

आगरा, जागरण टीम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी सहित विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जिन्ना की बात करने वालों को जनता समझ चुकी है। अखिलेश यादव, मुख्तार, आजम खान और अतीक अहमद जैसे नामों से हिंदुओं को डराना चाहते हैं। परंतु अब इस देश में न हिंदु किसी मुसलमान से डरेगा और न ही मुसलमान किसी हिंदू से। सूबे की जनता आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किशनी के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जनसभा को संबाेधित कर रहे थे। सभा में जुटी हजारों की भीड़ देखकर वह उत्साहित नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों ने इतने आवास और शौचालय बनवा दिए हैं कि हर जगह निर्धन तबके की पहली पसंद भाजपा ही है। आगामी 2024 तक देश में किसी का घर कच्चा नहीं रहेगा। गरीबों के समर्थन से ही भाजपा की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के विकास कार्याें को अपना बताकर जनता को बरगलाना चाहते हैं। परंतु चुनाव जीतने के लिए जिन्ना की बात करने वालों को जनता समझ चुकी है। सपा वंशवादी पार्टी है, अब लोग इसके झांसे मे नहीं आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के शासन में देश और प्रदेश की उन्नति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। योगी आदित्यनाथ गरीबों के सच्चे सेवक हैं। गरीबों के उत्थान के लिए काम हो रहा है। रिक्शा वाले की बेटी भी बिना रिश्वत दिए सरकारी नौकरी पा रही है। यह बात मौकापरस्त लोगों को रास नहीं आ रही। प्रदेश मे अब गुंडागर्दी, माफियाराज खत्म हो गया हैं। पहले की सरकार में पुलिस, गुडों से डरती थी, परंतु अब पुलिस को देखकर गुंडे भाग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्र को आगे रखती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने सदन के अंदर भारत माता की जय बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धारा 370 को कश्मीर से हटा दिया तो लोगों ने उनको सांप्रदायिक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ना खाएंगे ना खाने देंगे का नारा देकर, भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई है। नरेंद्र मोदी आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। सपा की सरकार में हिंदुओं की कावड़ यात्रा डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन योगी राज में हेलीकाप्टर द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होती है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हो रहा है। हर वर्ग भाजपा के साथ है। इस बार प्रदेश में रिकार्ड जीत के साथ किशनी विधानसभा में भी जीत हासिल कर भाजपा इतिहास रचेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.