Move to Jagran APP

फीरोजाबाद में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सपा− बसपा सरकार में बेची जाती थीं सरकारी नौकरियां

फीरोजाबाद में सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी और भाजपा की जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा− बसपा पर साधा निशाना। कहा इसी राज्य में बेटियों से छेड़खानी होती थी। पुलिस पकड़ लेती थी तो लखनऊ से फोन आ जाता था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 03:28 PM (IST)
फीरोजाबाद में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सपा− बसपा सरकार में बेची जाती थीं सरकारी नौकरियां
सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी और भाजपा की जनसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह।

आगरा, जागरण टीम। फीरोजाबाद में सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी और भाजपा की जनसभा में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह ने कहा कि पहली बार देश में पिछड़ा आयोग गठित किया और निषाद समाज के नेता को अध्यक्ष बनाया। भाजपा ने निर्बल को सबल बनाया है। एक गरीब परिवार में जन्म लेने वाले और चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में तिरंगा लहराया है। गरीबों को घर देने और घर घर शौचालय देने का काम किया।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि सपा बसपा सरकार में नियुक्तियां बेची जाती थीं। अपनों को नौकरियां दी जाती थीं। योगी सरकार में बिना किसी रिश्वत के नौकरी दी जाती है। पहली बार काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर बनाया गया। इसी राज्य में बेटियों से छेड़खानी होती थी। पुलिस पकड़ लेती थी तो लखनऊ से फोन आ जाता था।

पहली बार राज्य में कावड़ यात्रा पर प्रतिबन्ध नहीं लगता है अब सरकारी हेलिकॉप्टर से फूल बरसते हैं। कोरोना में घर घर गेंहू योगी सरकार पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने काशी की ब्रांडिंग की। पहले एक लाख पर्यटक आते थे अब पांच लाख पर्यटक आते हैं। रोजगार बढ़ गए हैं।

प्रदेश में संयासी के रूप में काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं। आप मोदी योगी पर भरोसा करो। लक्ष्मी जी हाथी साइकिल और पंजे पर बैठकर नहीं आतीं कमल पर आती हैं। पीएम के परिवार का एक सदस्य भी सरकारी गाड़ी में नहीं बैठता। 

सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ लेखराज ने कहा अन्य पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड फर्म हैं। परिवार वाद चल रहा है। देश आजाद होने के बाद चंद लोग स्वयंभू बनकर बैठ गए। बसपा का नाम लिए बिना कहा कि हमें बहुजन बताकर वोट लिया और चार बार सरकार बनाई। हमारा वोट बेच दिया। महारानी करोड़ो लेकर टिकट देती हैं और हमारा वोट लूटती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.