विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर जारी हुई भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र की सूची, आगरा से नौ को मिली जिम्मेदारी

By Yashpal Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 20 Nov 2026 03:52 PM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा ने ब्रज क्षेत्र के लिए 49 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी सूची जारी की है, जिसमें आगरा से नौ महिलाओं को जिम्मेदारी मिली है। यह सूची संगठन को मजबूत करने और महिलाओं के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से जारी की गई है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा महिला मोर्चा ने ब्रज क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पूर्व में जारी हुई सूची पर रोक लगा दी गई थी। दोबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी की संस्तुति के बाद 49 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें आगरा से नौ महिलाओं को जिम्मेदारी मिली है। पूर्व में सूची में शामिल एक महिला का नाम नई सूची से हटाया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पुत्र वधू को नई सूची में जिम्मेदारी दी गई है। घोषित कार्यकारिणी में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, तीन क्षेत्रीय महामंत्री, 11 क्षेत्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सहकार्यालय मंत्री, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यसमिति में 14 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर डाॅ. अंजूलता सचान, मुन्नी देवी, गीता वार्ष्णेय, रश्मि शर्मा, नीलम जेठा, कविता कर्मचंदानी, भक्ति सिंह, उपमा गुप्ता, केके गांधी और सोनल त्रिपाठी को जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर रंजना पवार, पूजा वार्ष्णेय और पूजा चौधरी को नियुक्त किया गया है।

क्षेत्रीय मंत्री के पद पर सुमन, प्रियंका पुंढीर, मीरा गंगवार, गजमोतिन राजपूत, मंजू सैनी, रोली पांडेय, सीमा शाक्य, सुनीता वर्मा, मीरा माहेश्वरी, प्रियंका उपाध्याय और सिमरन उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा क्षेत्रीय मीडिया संयोजक प्रीति चौहान, सहमीडिया संयोजक रेखा गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक मोनिका सक्सेना, सहसोशल मीडिया संयोजक साक्षी चौहान, आइटी संयोजक ज्योति जादौन, सहआइटी संयोजक प्रतिमा भार्गव और शोध प्रमुख सीमा यादव बनाई गई हैं।

क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष हेमलता देवी, सहकोषाध्यक्ष डा. रेखा कुमारी, कार्यालय मंत्री शशि और सहकार्यालय मंत्री ललिता सेंगर को बनाया गया है। नई कार्यकारिणी से ब्रज क्षेत्र में महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति देने और महिलाओं के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने की अपेक्षा है।

डाॅली सक्सेना, प्रेम लता गौतम, प्रतिभा जौहरी, साधना तिवारी, मनीषा, प्रतिभा सिंह, नीरजा शर्मा, नीता धनगर, प्रेमलता लोधी, अमिता उपाध्याय, कृष्णा गुप्ता, आस्था अग्रवाल, नीतू देवी और मीरा पाल को सदस्य बनाया है। कार्यकारिणी की नई सूची में अंजूलता सचान, साक्षी चौहान और सिमरन उपाध्याय का नाम जोड़ा गया है। इनमें से सिमरन उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पुत्रवधू हैं। पूर्व की सूची में शामिल आगरा की प्रियंका दुबे का नाम नई सूची से हटाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।