Move to Jagran APP

इस बार लोकसभा चुनाव में विकास और भ्रष्टाचार के बीच होगी लड़ाई

उप मुख्यमंत्री ने दिया कार्यकर्ताओं को लोस चुनाव जीतने का मंत्र, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने चुनाव संचालन समिति को किया संबोधित, कार्यकर्ताओं से कहा, मतभेद भुलाओ, चुनाव जिताने में जुट जाओ

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 09:30 AM (IST)
इस बार लोकसभा चुनाव में विकास और भ्रष्टाचार के बीच होगी लड़ाई
इस बार लोकसभा चुनाव में विकास और भ्रष्टाचार के बीच होगी लड़ाई

आगरा (जागरण संवाददाता): उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को भाजपाइयों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। कहा कि मतभेद भुलाओ, प्रत्याशी कोई भी हो, केवल फूल को जिताने का लक्ष्य रखो। भाजपा सरकारों के विकास के बहाव को देख विपक्षी गठबंधन कर रहे हैं।

loksabha election banner

वे ईदगाह क्षेत्र स्थित होटल एवरग्रीन में आगरा लोकसभा की भाजपा चुनाव संचालन समिति को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस हमारे विकास कार्यो से डरे हुए हैं। विकास हमारा एजेंडा था, है और रहेगा। विकास और भ्रष्टाचार के बीच लड़ाई है। कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी योजनाएं बूथ तक पहुंचानी हैं। हमें आपस में मतभेद भुलाकर काम करना होगा। हर बूथ पर पचास फीसद से ज्यादा वोट मिलें, इसकी तैयारी करनी होगी। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आज किसान को उनकी उपज का पैसा मिल रहा है। सूबे में निवेश का माहौल और अपराधों में कमी आई है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि बूथों को एबीसीडी ग्रुप में रखा जाएगा। हर बूथ पर 50 सदस्य बनाए जाएंगे। इसमें 30 सामान्य श्रेणी, 10 पिछड़ा वर्ग और दस अनुसूचित जाति से होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर अहलूवालिया, लोकसभा प्रभारी एसके शर्मा, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, सांसद रामशंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, रामप्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।

ये होंगे कार्यक्रम

- 10 से 15 नवंबर के बीच बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम होंगे।

- सहकारिता से संबंधित क्षेत्र के एनजीओ संचालकों से संपर्क।

- ग्राम पंचायतों पर हारे-जीते प्रत्याशियों से संपर्क के साथ ही अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा का ज्वाइन कराकर उनके साथ सेल्फी ली जाएगी।

- हर बूथ पर पांच स्मार्टफोन कार्यकर्ता होंगे। ग्रुप बनाकर बूथ के लोगों को जोड़ा जाएगा।

- 17 नवंबर को बाइक रैली में हर बूथ से पांच कार्यकर्ता शामिल होंगे।

- एक से 15 दिसंबर सभी विधानसभाओं में 150 कार्यकर्ता के साथ प्रतिदिन 10 किमी पदयात्रा।

- 26 जनवरी को योजना लाभार्थियों के घर कमल ज्योति विकास दीपक भाजपा नेता जलाएंगे।

- हर बूथ पर की पांच दीवारों पर लेखन में सरकार के स्लोगन लगाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.