भाजपा सरकार में विकास ने पकड़ी रफ्तार
किरावली के पुरामना में भाजपा के जन आशीर्वाद अभियान का समापन ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह का किया गया स्वागत
जागरण टीम, आगरा। तीन माह से चल रहा जन आशीर्वाद अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। किरावली के गांव पुरामना स्थित श्रीमती शांति देवी डिग्री कालेज में सफलता पूर्वक अभियान का समापन हुआ। कार्यक्रम में कई भाजपा के नेताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह का भूप सिंह इंदौलिया ने साफा बांधकर श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास ने रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार हर ग्राम सभा मे एक मिनी स्टेडियम व पार्क , पानी की टंकी आर सीसी खडं़जे व तालाबों का सौंदर्यीकरण आदि विकास कार्यों को कराने की पूरी कोशिश करेंगी। किरावली में मिनी स्टेडियम के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। कार्यक्रम में डा. राजेंद्र सिंह, चेयरमैन विनोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, तिलोकचंद ठिठवारिया, राम नरेश इंदौलिया, प्रेमसिंह इंदौलिया, मुकेश पहलवान, प्रधान हाकिम सिंह, चेतन चाहर, पवन प्रधान विक्रांत इंदौलिया, प्रधान अभिषेक चाहर मौजूद रहे। युवा और छात्रों को एबीवीपी की नीतियों से कराया अवगत
जागरण टीम, आगरा। कागारौल स्थित हनुमान बगीची और एचएसडी इंटर कालेज में मंगलवार को एबीवीपी ने संवाद कार्यक्रम किया। इसमें युवाओं और छात्रों को संगठन की रीति नीतियों से अवगत कराया गया।
विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी ने संगठन की सदस्यता के लिए प्रेरित किया और क्रियाकलापों पर चर्चा की। संगठन मंत्री ने कहा कि हमें संगठन को युवाओं के बीच ले जाना होगा। अतीत में हमारा संगठन ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संगठन ने अपने झंडे गाड़े हैं। हमारा दायित्व है कि युवाओं में राष्ट्रवाद के प्रेरित करें। शिक्षण संस्थानों में व्याप्त समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर उस पर अमल करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में राहुल जोशी, जिला पंचायत सदस्य अशोक रावत, तुशांत चाहर, लकी रावत, दिवाकर बघेल, सचिन लवानिया, वारिस खान, अंशु गोयल, दीपक सोलंकी, प्रशांत मौजूद रहे।