ताजमहल में 'राधे-राधे कमल खिला दे' लगाया नारा, प्रतिबंध के बावजूद भाजपा नेता ने बनाया वीडियो
भाजपा नेता राजेश राठौर ने विश्व धरोहर ताजमहल के अंदर 'राधे-राधे कमल खिला दे' का नारा लगाते हुए एक वीडियो ...और पढ़ें

भाजपा नेता राजेश राठौर। वीडियोे ग्रैब
जागरण संवाददाता, आगरा। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन विश्व धरोहर ताजमहल की गरिमा को खराब करने का मामला सामने आया है। भाजपा द्वारा मथुरा में हुई बैठक में दिया गया नारा 'राधे-राधे कमल खिला दे' ताजमहल तक पहुंच गया है।
भाजपा नेता राजेश राठौर का ताजमहल में 'राधे-राधे कमल खिला दे' कहने का 34 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है। यह वीडियो गुरुवार को ही बनाया गया है, क्योंकि वह वीडियो में तिथि भी बताते हुए नजर आ रहे हैं।
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में प्रवेश निश्शुल्क रहा। पर्यटकों की सुबह से भीड़ उमड़ी। इसी दौरान ताजमहल का भाजपा नेता राजेश राठौर का वीडियो सामने आया। राठौर ओबीसी मोर्चा में पदाधिकारी हैं। यह वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि नमस्कार साथियों।
आज हम लोग 19 नवम्बर को विश्व का प्रथम अजूबा, ब्रज क्षेत्र की भूमि पर तेजोमहल आये हुए हैं। तेजोमहल से मैं एक सन्देश देना चाहता हूं सभी उत्तर प्रदेश के निवासियों, भाइयों-बहनों और युवा वोटरों, देश के होनहार बच्चों को, एक बार हम बोलेंगे कि राधे-राधे कमल खिला दे, राधे-राधे कमल खिला दे... अंत में वह जय श्रीराम कहते हैं।
ताजमहल में किसी भी तरह के प्रचार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रोक लगी हुई है। इसके बाद भी वहां पार्टी का प्रचार किया जाना नियमों का उल्लंघन है। वीडियो के सामने आने के बाद हलचल तेज हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।