Move to Jagran APP

असंतुष्टों को मनाने के लिए दायित्वों का दांव

आगरा: भाजपा ने गुरुवार को ब्रजक्षेत्र के संयोजकों और सहसंयोजकों की घोषणा कर दी। इनमें से 21 आगरा के ही हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 09:52 AM (IST)
असंतुष्टों को मनाने के लिए दायित्वों का दांव
असंतुष्टों को मनाने के लिए दायित्वों का दांव

जागरण संवाददाता, आगरा: उपचुनावों में हार के कारण तलाश रही भाजपा मिशन-2019 की तैयारियों में तेजी से जुट गई है। संगठन और सरकार स्तर पर सुनवाई नहीं होने से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को भी मनाने के लिए दायित्वों का दांव खेला जा रहा है। नेतृत्व के गठन के वर्ष भर बाद मोर्चा, प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को भाजपा ने ब्रजक्षेत्र के 46 संयोजक और सहसंयोजकों की सूची जारी कर दी है।

loksabha election banner

सूबे में भाजपा सरकार के गठन के बाद डेढ़ दशक से सत्ता की राह देख रहे कार्यकर्ताओं में खासा जोश था। इसके बाद आयोजन हुए और चेहरे चमकाने वालों की बाढ़ आ गई। ऐसे में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता किनारे हो गए। उन्होंने आयोजनों से दूरी बना ली और घरों में बैठ गए। इसके साथ ही छोटे कार्यकर्ताओं को भी मुश्किलें होने लगीं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए उनके सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। दूसरे दलों के लोगों से विवाद पर उन्हें सरकार की छवि का ध्यान रखने का हवाला दिया जा रहा था। ऐसे में ठगा महसूस कर रहे छोटे कार्यकर्ता भी शांत हो गए थे। पिछले दिनों भाजपा के बूथ स्तर पर चले अभियानों में इसका असर दिखा था। इसके बाद संगठन ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार के लिए कसरत शुरू की थी। साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों में भी पैंठ बनाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई थी। लोकसभा चुनावों के नजदीकी बढ़ने के साथ ही पार्टी ने संगठन के असंतुष्टों को भी संतुष्ट करने का प्रयास किया है। इनको मिला ब्रजक्षेत्र में दायित्व

शहर में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक अशोक राना, मीडिया संपर्क विभाग संयोजक केके भारद्वाज, सह संयोजक अमित गोस्वामी, मीडिया विभाग संयोजक मनोज शर्मा, चुनाव प्रबंधन विभाग संयोजक अवधेश रावत, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प संयोजक ऋषि उपाध्याय, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. गंभीर सिंह, डाक्यूमेंट एवं ग्रंथालय विभाग संयोजक विजय भदौरिया और सहसंयोजक नवल कुलश्रेष्ठ, आइटी और सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग का संयोजक गौरव वाष्र्णेय, सह संयोजक विष्णु ठाकुर, प्रचार प्रसार निर्माण विभाग संयोजक बलवीर सिंह कहरवार, आजीवन सहयोग निधि विभाग सह संयोजक जगवीर तोमर, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, विदेश संपर्क विभाग संयोजक रजनीश त्यागी, सुशासन तथा शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग संयोजक श्याम पाराशर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प संयोजक किरण लोधी, ई-ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प संयोजक कौशल सक्सेना, शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ सह संयोजक देवीलाल माहौर, मछुआरा प्रकोष्ठ सह संयोजक, पदम सिंह को बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.