विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की कार्यसमिति सूची में विवादित नाम, जारी होने के कुछ घंटे बाद ही रोकी गई

By Yashpal Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 04 Nov 2026 01:11 PM (IST)

भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की 30 अक्टूबर को जारी कार्यसमिति सूची विवादित नामों के कारण रोक दी गई है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा में संगठन के गठन की लंबी प्रक्रिया है। कई स्तर से सत्यापन के बाद पदाधिकारी बनाए जाते हैं। इसके बाद भी ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की कार्यसमिति में विवादित शामिल हो गए। सूची जारी होने के बाद रार शुरू हुई तो कुछ घंटे बाद ही यह सूची रोक दी गई। पदाधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सूची हटा दी। अभी तक यह सूची दोबारा जारी नहीं हुई है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने 30 अक्टूबर को ब्रज क्षेत्र की महिला मोर्चा कार्यसमिति की सूची जारी की थी। 39 पदाधिकारियों की इस सूची में आगरा से उपमा गुप्ता को उपाध्यक्ष, रंजना पंवार को महामंत्री और शशि को कार्यालय मंत्री बनाया गया था। इनके साथ ही ज्योति जादौन को आइटी संयोजक और प्रियंका दुबे को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया था। इनके साथ ही प्रतिमा भार्गव को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।

पदाधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह सूची साझा कर दी। रात में यह सूची डिलीट कर दी। मगर, कुछ पदाधिकारी तो अपने नाम के आगे पद भी लिख रही हैं। मगर, अभी तक सूची दोबारा जारी नहीं की गई है। सूची में शामिल नामों में से एक नाम पर पदाधिकारियों को आपत्ति है।

प्रदेश नेतृत्व से इसकी शिकायत की गई। माना जा रहा है कि इसी के बाद सूची रोकी गई है। जिस नाम पर आपत्ति जताई गई है, उन पर ब्रज क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी की कृपा बताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।