Move to Jagran APP

बिल्डरों की मनमानी, खेतों में बसा दीं कॉलोनी

आगरा: आगरा शहर में बिल्डरों ने खूब मनमानी की। मास्टर प्लान के विपरीत जाते हुए खेतों में ही बना दीं कॉलोनी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 10:29 PM (IST)
बिल्डरों की मनमानी, खेतों में बसा दीं कॉलोनी

आगरा: आगरा शहर में बिल्डरों ने खूब मनमानी की। मास्टर प्लान के विपरीत जाते हुए खेतों में ही कालोनियां बसा दी गई। जबकि इनके निर्माण के लिए लैंड यूज आवासीय होना चाहिए था। खास बात यह कि यहां न सीवर व पानी की लाइन बिछाई गई और न ही सड़कें बनाई गई हैं।

loksabha election banner

शासन की सख्ती के बाद एडीए शहर में अवैध कालोनियों की संख्या जुटा रहा है। अब तक हुए सर्वे से पता चला है कि 246 कालोनियों में से 210 का नियमितीकरण नहीं हुआ है। ले आउट और नक्शा पास तक नहीं कराया गया। मास्टर प्लान के विपरीत निर्माण किया गया। मास्टर प्लान में लैंड यूज आवासीय होना चाहिए, लेकिन यह कृषि की भूमि थी। बिल्डरों ने गुपचुप तरीके से कालोनियां काटकर प्लाट बेच दिए। सूत्रों के अनुसार अब तक तीस फीसद कालोनियों का ही सर्वे हुआ है। इस माह तक सर्वे का काम पूरा होना है। इसके बाद यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शिकायतें खोल सकती हैं पोल

एडीए में अवैध कालोनियों के निर्माण की शिकायतें हुई हैं। यदि शिकायतों की जांच हो जाती है तो कई राज खुल सकते हैं। एडीए कर्मचारियों और जेई की मिलीभगत से शिकायतों को दबा दिया है। कई शिकायतों में तो जेई ने फर्जी रिपोर्ट भी लगा दी है। निकलवाई जा रहीं रजिस्ट्री

एडीए बिल्डरों के इस खेल का पता लगाने के लिए निबंधन विभाग की मदद लेगा। अब तक हुए सर्वे में जो अवैध कालोनियां मिली हैं। उनकी सूची डीआइजी, निबंधन को भेज दी गई है। संबंधित कालोनियों की रजिस्ट्री निकलवाई जा रही है। इससे बिल्डर का नाम, पता सहित अन्य जानकारियां भी मिल सकेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.