Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: फ्लाईओवर पर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 25 फीट नीचे गिरा युवक, दो की मौत

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 12:14 PM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश में आगरा के शाहदरा फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे गिरकर मौत हो गई जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    आगरा में हादसे के बाद हड़कंप मच गया। जागरण

     जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शाहदरा फ्लाईओवर पर गुरुवार की रात दस बजे दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बाइक सवार एक युवक की फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे गिरकर मृत्यु हाे गई। दूसरे की फ्राईओवर पर मृत्यु हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हाे गए। मरने वालों की पहचान बिहार नगर थाना उत्तर, फिरोजाबाद के 30 वर्षीय सोनू और बी-ब्लाक ट्रांस यमुना कालोनी के युग के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना गुरुवार की रात दस बजे हुई। बिहार नगर थाना उत्तर, फिरोजाबाद के 30 वर्षीय सोनू पुत्र चंद्र प्रकाश अपने साथी टूंडला के जीतू के साथ रामबाग से बाइक पर घर लौट रहे थे। शाहदरा फ्लाई ओवर पर सोनू की बाइक की ट्रांस यमुना कालोनी फेज-एक के रुद्र ठाकुर की बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत के चलते रूद्र की बाइक पर बैठा ट्रांस यमुना कालोनी का युग पुत्र सुधीर कुमार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।दोनों बाइक पर सवार पांच लोगों को राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल लेकर गई। वहां सोनू और युग को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों जीतू और रूद्र की हालत गंभीर है।

    इसे भी पढ़ें-मेरठ में जिंदा युवक का होने जा रहा था पोस्‍टमार्टम, सांस चलने पर मचा हड़कंप; दोबारा अस्‍पताल में करना पड़ा भर्ती

    दीपावली पर दोनों परिवारों को सोनू और युग की मृत्यु की खबर मिलने पर कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा एक बाइक के रांग साइड से आने के चलते हुआ। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। घायलों की हालत गंभीर है, उनके होश में आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, चालक-क्लीनर ने कूद कर बचाई जान

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर इटावा से दिल्ली बिना सवारियों के जा रही स्लीपर कोच में धमाके के बाद आग लग गई। चालक-क्लीनर ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जोरदार धमाके के बाद आग लगने से बस के शीशे चकनाचूर होकर सड़क पर बिखर गए।

    धमाके की आवाज सुन पास के गांव से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे प्रयास के बाद आग को काबू में किया। आग लगने का कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट होना बताया गया है। घटना बुधवार दोपहर 1ृ2 बजे की है।

    मुरैना के चालक जयविंद ने बताया कि वह स्लीपर कोच को लेकर मालिक कुलदीप बघेल के पास लेकर बुद्ध विहार, दिल्ली जा रहे थे। खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे 158 किलोमीटर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई।

    इसे भी पढ़ें- इस्लामिक संघ ऑफ नेपाल सीमा क्षेत्र में फैला रहा भारत विरोधी एजेंडा, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

    वह कुछ समझते इससे पहले बस में जोरदार धमाका हो गया। उसकी खिड़कियों के शीशे टूटकर एक्सप्रेसवे पर बिखर गए।जयविंद और क्लीनर राजवीर ने चालक साइड से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। बस में आग लगने से कुर्सी और सीट धू-धूं कर जलने लगी।

    धमाके के साथ बस में आग लगने से ग्रामीण मौके पर जुट गए। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन रुक गया। थाना प्रभारी खंदौली राकेश चौहान ने बताया कि चालक-क्लीनर दोनों सकुशल हैं। आग लगने का कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट होना बताया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner