Move to Jagran APP

छोटी दिवाली पर प्यासा रहा आधा शहर, हंगामा और प्रदर्शन

- दो जगह राइजिंग लाइन फटी, जल संस्थान की पोल खुली - शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में नहीं ठीक हुई मोटर

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 06:00 AM (IST)
छोटी दिवाली पर प्यासा रहा आधा शहर, हंगामा और प्रदर्शन
छोटी दिवाली पर प्यासा रहा आधा शहर, हंगामा और प्रदर्शन

आगरा: जल संस्थान की लापरवाही के चलते दूसरे दिन मंगलवार को भी आधा शहर प्यासा रहा। 30 वर्ष बाद ऐसा हुआ कि छोटी दिवाली पर शहरवासियों को पानी नहीं मिला। नाराज लोगों ने जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स सहित अन्य स्थलों पर हंगामा किया। मटके फोड़े और विरोध जताया।

loksabha election banner

ओखला बैराज से यमुना में प्रदूषित पानी छोड़ने से सोमवार को पूरे शहर में गंदे पानी की आपूर्ति हुई थी। लंगड़े की चौकी, हनुमान मंदिर के पास 30 इंच की राइजिंग लाइन फट गई। मंगलवार दिनभर लाइन बदलने का काम चला। देर शाम लाइन को बदला जा सका। इसके चलते सुबह व शाम को पानी नहीं आया। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स, बल्केश्वर, अशोक नगर, धूलियागंज सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने जमकर हंगामा किया। जल संस्थान के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं रविवार को 18 इंच की लाइन धूलियागंज चौराहा के पास फट गई थी। इसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं आया। शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में चौथी (कुल पांच मोटर) मोटर खराब होने से पानी के लिए हाहाकार मच गया। लोगों को पानी खरीदना पड़ा। यहां पर भी लोगों ने हंगामा किया। उधर, जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति हुई, उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। पानी से बदबू आ रही थी। अधिशासी अभियंता, मुख्यालय अनवर ख्वाजा ने बताया कि टूटी पाइप लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द मोटर को ठीक किया जाएगा। इन क्षेत्रों में नहीं आया पानी

नामनेर, गधापाड़ा, ट्रांसयमुना, विजय नगर कॉलोनी, सुल्तानगंज की पुलिया, लंगड़े की चौकी व उसके आसपास बल्केश्वर, कमलानगर का कुछ हिस्सा, शाहगंज व उसके आसपास, बालूगंज, ताजगंज, अर्जुननगर व उसके आसपास। 5200 क्यूसेक पानी छोड़ा

मंगलवार को गोकुल बैराज से यमुना नदी में 5200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यमुना का जलस्तर 483 फीट रहा।

ओखला से छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी

ओखला बैराज से यमुना नदी में 1600 क्यूसेक प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। यह स्थिति नौ नवंबर तक रहेगी। फिर पानी की मात्रा में कमी आएगी। जल संस्थान ने नहीं किए इंतजाम

दिवाली पर जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति में कोई बाधा न आए, इसे लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इससे जल संस्थान की पोल खुल गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.