भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्यारा पुलिस को देता रहा चकमा, गर्ल फ्रेंड से मिलने आया आगरा; गिरफ्तार
भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में घायल वरुण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी वरुण कुमार को वहां की पुलिस ने मंगलवार की शाम सिकंदरा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। वह आगरा में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। भोपाल में मंगलवार सुबह आरोपित ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा घेराबंदी के दौरान की गई फायरिंग में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। आरोपित वरुण कुमार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। भोपाल के सूरज नगर मे 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज वारदात के बाद से फरार केयरटेकर वरुण कुमार को भोपाल पुलिस ने मुख्य आरोपित माना था।
भोपाल पु़लिस की टीमें वरुण कुमार की तलाश में ग्वालियर, मथुरा के वृंदावन और पंजाब समेत कई स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। आरोपित की लाेकेशन आगरा और मथुरा आ रही थी। भोपाल पुलिस ने आरोपित की फोटो आगरा और मथुरा पुलिस को भी भेजी थी। वहां की पुलिस को वरुण के कुछ सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के फुटेज मिले, लेकिन आरोपित चकमा देने में सफल रहा।
भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करते हुए आरोपित पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। एसआईटी द्वारा छानबीन के दौरान पता चला कि वरुण कुमार की महिला मित्र आगरा में रहती है। जिसके बाद एसआईटी मथुरा और अागरा में दस दिन से डेरा डाले हुए थी। भोपाल पुलिस ने सोमवार को आरोपित को सिकंदरा हाईवे पर रुनकता क्षेत्र से दबोच लिया।
सूत्रों के अनुसार आरोपित से पूछताछ में उसकी आगरा में रहने वाली महिला मित्र के बारे में पता चला। वह उसी से मिलने आया था। भोपाल पुलिस की छानबीन में आरोपित की महिला मित्र की कोई भूमिका सामने नहीं आयी है।
आगरा और मथुरा में रिक्शा चालक और फेरी वाला बनकर घूमी भोपाल पुलिस
भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने वहां पर प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपित वरुण की लोकेशन मथुरा और आगरा में मिल रही थी। जिन स्थानों पर पुलिस टीमों को आरोपित की लाेकेशन मिल रही थी, वहां पर पांच दिन से भोपाल पुलिस की टीमें रिक्शा चालक और सब्जी की ठेलों पर फेरी वाले बनकर घूम रहे थे।
इसी दौरान आगरा के सिकंदरा हाईवे स्थित रुनकता क्षेत्र में आरोपित वरुण कुमार को दबोच लिया। नशे का आदी वरुण अपनी लत पूरी करने के लिए प्लास्टिक कचरा बीनने का काम कर रहा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।