Move to Jagran APP

Summer Vacation: सागर किनारा, रेतीला रे‍गिस्‍तान, सैर की ये जगह बनी पसंद में पहला स्‍थान

आगरा वालों को भा रहे मॉरीशस मालद्वीव दुबई। गर्मी की छुट्टियों में परिवार सहित घूमने को अभी से करा रहे बुकिंग। भारतीय पर्यटन स्थलों में केरल गोवा के साथ नोर्थ ईस्ट बन रहा पसंद।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 11:16 AM (IST)
Summer Vacation: सागर किनारा, रेतीला रे‍गिस्‍तान, सैर की ये जगह बनी पसंद में पहला स्‍थान
Summer Vacation: सागर किनारा, रेतीला रे‍गिस्‍तान, सैर की ये जगह बनी पसंद में पहला स्‍थान

आगरा, निर्लोष कुमार। आगरा वालों ने गर्मियों की छुट्टियों में घूमने को प्लानिंग शुरू कर दी है। मध्यम वर्ग को मॉरीशस, मालद्वीव और दुबई की सैर भा रही है। इलीट क्लास यूरोपीय और अमेरिकी देशों का रुख कर रहा है। टूर ऑपरेटरों से जानकारी करने के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं, जिससे कि अंतिम समय पर टूर पैकेज महंगे होने का खामियाजा नहीं उठाना पड़े।

loksabha election banner

मई के अंत और जून में स्कूलों की छुट्टियां रहती हैं। इस दौरान शहरवासी परिवार के साथ पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। उत्तर भारत में पडऩे वाली भीषण गर्मी को देखते हुए पहाड़ों या फिर दक्षिण भारतीय पर्यटन स्थलों पर जाना उनकी पसंद बनता है। इस बार उन्होंने अभी से इसके लिए बुकिंग शुरू करा दी है। भारत के साथ ही उन्हें एशियाई देशों के पर्यटन स्थल लुभा रहे हैं। मॉरीशस, मालद्वीव, दुबई, इंडोनेशिया, बाली, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभरे हैं। वहीं भारतीय पर्यटन स्थलों में केरल और नोर्थ ईस्ट की प्राकृतिक खूबसूरती, गोवा के बीच और हिमाचल प्रदेश की वादियां व पहाड़ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

यह हैं पैकेज रेट

इंडोनेशिया: पांच दिन छह रात का एक व्यक्ति का टूर पैकेज 60 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल है।

सिंगापुर व मलेशिया: सिंगापुर व मलेशिया का एक व्यक्ति का पांच दिन छह रात का टूर पैकेज 70 से 80 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल है।

थाईलैंड: थाईलैंड का एक व्यक्ति का चार रात पांच दिन का टूर पैकेज 40 से 50 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल है।

श्रीलंका: श्रीलंका का एक व्यक्ति का चार रात पांच दिन का टूर पैकेज 40 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल है।

दुबई: दुबई का एक व्यक्ति का पांच रात चार दिन का टूर पैकेज करीब 40 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल है।

भारतीय पर्यटन स्थल

केरल: केरल का चार दिन पांच रात का टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल नहीं है।

गोवा: गोवा का चार दिन पांच रात का टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल नहीं है।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश का चार से पांच दिन का प्रति व्यक्ति टूर पैकेज 20 से 25 हजार रुपये है। इसमें स्थानीय भ्रमण को टैक्सी का फेयर शामिल नहीं है।

नोर्थ ईस्ट: नोर्थ ईस्ट के पर्यटन स्थलों का प्रति व्यक्ति चार से पांच दिन का टूर पैकेज करीब 35 हजार रुपये का है। इसमें फ्लाइट का टिकट शामिल नहीं है।

श्रीनगर से तौबा

फरवरी में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों ने श्रीनगर जाने से तौबा कर ली है। वो उसकी जगह हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष तक श्रीनगर टॉप डेस्टिनेशन में शुमार था।

क्‍या कहते हैं पर्यटन उद्यमी

भारतीय पर्यटन स्थलों के साथ ही आगरावासी मॉरीशस, मालद्वीव व दुबई जाने को टूर पैकेज की जानकारी कर बुकिंग करा रहे हैं। भारत के नजदीक स्थित देशों के पर्यटन स्थल उनके लिए आकर्षण का केंद्र बनकर तेजी से उभर रहे हैं।

-राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष ली पैसेज टू इंडिया

भारतीय पर्यटन स्थलों में गोवा के बीच, नोर्थ ईस्ट व केरल की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को लुभा रही है। नोर्थ ईस्ट को लेकर काफी लोग जानकारी कर रहे हैं। थोड़ा अधिक खर्च करने में सक्षम लोग दुबई, थाईलैंड, श्रीलंका भी जा रहे हैं।

-अनुज रावत, सीईओ इंडिया ट्रैवल विद लीजर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.