विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्राहकों ने बिना भीड़ निपटाए काम, आगरा में बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक; कल से स्ट्राइक

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:44 PM (IST)

रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर आगरा के सभी सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले, जिससे ग्राहकों को ...और पढ़ें

रविवार को खुले बैंक।

रविवार को खुले बैंक।

HighLights

  1. RBI के निर्देश पर रविवार को आगरा में बैंक खुले।

  2. तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों ने काम निपटाए।

  3. कम भीड़ के कारण ग्राहकों के काम आसानी से पूरे हुए।

जागरण संवाददाता, आगरा। तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश पर शहर के सभी सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले। छुट्टी के दिन बैंक खुलने से ग्राहकों को अपने जरूरी काम निपटाने का मौका मिला। सुबह 11.30 बजे तक अधिकांश शाखाओं में भीड़ नहीं थी। इसके बाद चेक क्लीयरेंस, लोन संबंधी काम और रुपये जमा कराने के साथ कई अन्य काम के लिए ग्राहक पहुंचे।

कम भीड़ के कारण ग्राहकों के काम आसानी से और कम समय में पूरे हुए। ग्राहकों ने बताया कि सामान्य दिनों में बैंक में लंबी कतार लगती है, भीड़ होती है। जबकि रविवार को बिना इंतजार के काम हो गया। तीन दिन की हड़ताल को देखते हुए कई ग्राहक अपने जरूरी काम पहले ही पूरा करने पहुंचे।

रविवार को खुले बैंक, बिना भीड़ निपटे काम

ग्राहकों का कहना है कि रविवार को कुछ घंटे के लिए बैंक खोलने की व्यवस्था लागू कर दी जाए तो काफी सुविधा मिलेगी। प्राइवेट नौकरी वालों की छुट्टी रविवार को होती है ऐसे में वह अपने काम कर सकते हैं वरना अन्य दिनों में उनको नौकरी के साथ तालमेल बिठाकर अपने कार्य पूरा करने पड़ते हैं या छुट्टी लेनी पड़ती है।

आरबीआई के निर्देश पर 27 सितंबर को छुट्टी के दिन खुले बैंक

वहीं दूसरी ओर छुट्टी वाले दिन भी बैंक खुलने से अधिकारियों में रोष है। उनका कहना है की इस दिन को ब्लैक डे के रूप में हम मनाएंगे। बैंकिंग कार्य आनलाइन हो गया इसलिए भीड़ तो इतनी नहीं रही पर व्यापारी और जो पैसे जमा करने और निकालने आए थे उन ग्राहक कि संख्या रही।

 

यह भी पढ़ें- आगरा में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, जानें बैंकिंग कार्य कैसे निपटाएं

सोमवार से हड़ताल

सोमवार से बुधवार तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल रहेगी। इस दौरान नकदी निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, लोन समेत शाखा आधारित कई सेवाएं प्रभावित होंगी। हड़ताल के दौरान एटीएम से लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।