विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, जानें बैंकिंग कार्य कैसे निपटाएं

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:18 PM (IST)

तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर को आगरा में बैंक खुले रहेंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हड़ताल से पहले 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे।

  2. 28, 29, 30 सितंबर को तीन दिवसीय बैंक हड़ताल।

  3. यूएफबीयू की पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग।

जागरण संवाददाता, आगरा। तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को आरबीआई की मंजूरी के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं रविवार को खुली रहेंगी।

26 सितंबर को शनिवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। ऐसे में ग्राहकों के पास हड़ताल से पहले बैंकिंग काम निपटाने के लिए 27 सितंबर का मौका रहेगा।

जिले में करीब 564 बैंक शाखाएं हैं। इनमें ऐसे में हड़ताल के दौरान नकदी निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, लोन संबंधी काम और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित होंगी।

2000 करोड़ का बैंकिंग लेनदेन होगा प्रभावित

इससे पूर्व जब 11 सितंबर की एक दिवसीय हड़ताल हुई थी, तब 460 सरकारी शाखाओं का कामकाज प्रभावित हुआ था। प्राइवेट बैंक इनमें शामिल नहीं थीं।  लगभग 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हुआ था। ऐसे में अब इन चार दिन बैंक के बंद रहने से करीब 2000 करोड़ का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हो सकता है।

ये देशव्यापी बैंक हड़ताल यूएफबीयू की ओर से की जा रही है। इनमें कई प्रमुख मांगें हैं, जिनमें पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके अलावा पेंशन, महंगाई भत्ता और कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों को लेकर भी यूनियनें आंदोलन कर रही हैं।

तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों के साथ बैंकिंग कारोबार प्रभावित होगा। लंबे समय से इन मांगों के लिए सकारात्मक निर्णय की मांग की जा रही है। बैंक अधिकारी और कर्मचारियों की यही मांग है कि केंद्र सरकार जल्द ही मांग स्वीकृत करे, जिससे हड़ताल बंद हो।

-अंकित सहगल, यूएफबीयू शाखा अध्यक्ष