Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saina Nehwal: ताजमहल में बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ सेल्फी की मची होड़, साइना ने मां के साथ देखा खूबसूरत स्मारक ताज

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 11:38 AM (IST)

    बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सोमवार को ताजमहल देखने पहुंचीं। मां उषा रानी को स्मारक दिखाने आई थीं साइना। पूर्व में पिता और पति के साथ देख चुकी हैं ताजमहल। ताजमहल पर पहुंचे सैलानियों ने साइना को पहचान लिया और पर्यटकों ने उन्हें घेर लिया। साइना करीब एक घंटे तक ताजमहल में रुकीं। वहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

    Hero Image
    Agra News: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने निहारा ताजमहल

    जागरण संवाददाता, आगरा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सोमवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। साइना अपनी मां उषा रानी को ताजमहल दिखाने के लिए साथ लेकर आई थीं। पर्यटकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो व सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइना नेहवाल सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से आगरा आईं। वह सुबह 9:30 बजे ताजमहल पहुंची। ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी से वह काफी प्रभावित्त नजर आईं। साइना ने बताया कि वह 10 वर्ष पूर्व अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ ताजमहल देखने आई थीं।

    पति के साथ भी देख चुकी हैं ताजमहल

    2021 में वह आगरा में पति पारुपल्ली कश्यप के साथ आई थीं। तब यहां तीन दिन रुकी थीं और सभी स्मारक देखे थे। उनके घर में एक डाग है, जिसे अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए पहले वह अपनी मां को ताजमहल दिखाने नहीं ला सकी थीं।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update Meerut: कड़ाके की ठंड के बाद गर्मी के तल्ख तेवर को रहिए तैयार, मार्च में पारे के तेवर 14 सालों में इस बार सबसे नरम

    वहीं, साइना की मां उषा ने कहा कि मुगल शहंशाहों में शाहजहां सबसे अच्छा था, उसने अपनी बेगम की याद में इतना सुंदर स्मारक बनवाया। साइना करीब डेढ़ घन्टे तक ताजमहल में रुकीं। इसके बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं।